एक्सप्लोरर

Minerals Rich Food: शरीर में हो रही है मिनरल्स की कमी तो इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन

Mineral Food Source: शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें. इनसे मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है.

Natural Source Of Minerals: आजकल लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी की वजह से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगी है. शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती है. इसका सबसे ज्यादा असर इम्यूनिटी पर पड़ता है. ऐसे में हम विटामिन की कमी को तो पूरा कर लेते हैं लेकिन कई बार मिनरल्स को इग्नोर कर देते हैं. इसकी बड़ी वजह ये भी है कि बहुत सारे लोगों को मिनरल्स के महत्व और जरूरत के बारे में पता ही नहीं होता है.

अगर आपके शरीर में भी कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम की कमी हो रही है तो आपको डाइट में मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए. आज हम आपको मिनरल्स से भरपूर प्राकृतिक स्रोत के बारे में बता रहे हैं. इन खाद्य पदार्थों से शरीर में खनिज तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है. 

मिनिरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ (Minerals Rich Food)

आयरन (Iron)- अगर शरीर में खून की कमी हो रही है और हीमोग्लोबिन कम हो रहा है तो आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको हरी सब्जियां, पालक और चुकंदर का सेवन करना चाहिए. फलों में आपको अनार और सेब खाना चाहिए. इसके अलावा पिस्ता और आंवला खाएं.

कैल्शियम (Calcium)- जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है उन्हें खाने में डेयरी प्रोडक्ट्स ज्यादा शामिल करने चाहिए. ऐसे लोगों को दूध से बने उत्पाद, दाले, सोयाबीन, मूंगफ़ली, अखरोट, सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए. कैल्शियम की कमी को हरी पत्तीदार सब्जियों, मटर और फलियां से भी दूर किया जा सकता है. संतरा भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. 

जिंक (Zinc)- जिंक की कमी को दूर करने के लिए आपको जिंक बेक्ड बीन, दूध, पनीर, दही अंडा, और रेड मीट शामिल करना चाहिए. अगर आप शाकाहारी हैं तो खाने में चना, दाल, कद्दू, तिल, मूंगफली, काजू और बादाम शामिल करने चाहिए. इसके अलावा गेहूं और चावल में भी जिंक पाया जाता है. 

मैग्नीशियम (Magnesium)- मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंगफली, काजू, बादाम और सोया मिल्क पी सकते हैं. इसके अलावा सेलमन मछली, चिकन, पालक और ब्राउन राइस से आप मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं. 

पोटैशियम (Potassium)- पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शकरकंद, मटर, कद्दू होते हैं. इसके अलावा आलू, केला, संतरा, खीरा, मशरूम, बैंगन और काजू-किशमिश में भी पोटैशियम पाया जाता है. खजूर में भी पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है.

सेलेनियम (Selenium)- अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो सेलेनियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं. इसके लिए आप सोया मिल्क, केला, ब्लूबेरी खाने में जरूर शामिल करें. नॉनवेज खाने वाले लोग पोर्क, चिकन, फिश और  अंडा भी खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Disadvantage of Mehendi: क्या आप भी बालों में देर तक लगाते हैं मेहंदी? हो जाएं सावधान, जानें कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Wash Rice: क्या है चावल धोने का सही तरीका, कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये गलतियां?
क्या है चावल धोने का सही तरीका, कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये गलतियां?
How To Sharpen Knife: किचन के चाकू की धार कम हो गई? घर पर ऐसे करें तेज
किचन के चाकू की धार कम हो गई? घर पर ऐसे करें तेज
सितंबर में घूमने के लिए ये हैं 7 जगहें, मानसून के बाद दिखती हैं खूबसूरत
सितंबर में घूमने के लिए ये हैं 7 जगहें, मानसून के बाद दिखती हैं खूबसूरत
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग

वीडियोज

UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget