एक्सप्लोरर

ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होगी दूर और हार्ट रहेगा हेल्दी, ये जूस हैं फायदेमंद

हार्ट को बीमारियों से बचाने के लिए हेल्दी जूस जरूर पीएं. चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जिससे ब्लड वेसेल साफ और हार्ट हेल्दी रहता है.

आजकल की लाइफस्टाइल में हार्ट से जुड़ी बीमारियां सबसे ज्यादा बढ़ रही है. घर परिवार की कलह, तनाव और ऑफिस के काम के चक्कर में लोगों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है. ऐसे में हार्ट संबंधी बीमारियां बहुत बढ़ रही हैं. धमनियों में थक्के जमने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. धमनियों (Arteries) में खून के थक्के जमने से वाहिकाओं का रास्ता संकुचित हो जाता है. ऐसी स्थिति में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता, शरीर में थक्के फटने लगते हैं, जिससे हार्ट अटैक आता है. हालांकि सही खान-पान और लाइफस्टाइल से जमने वाले खून के थक्कों को साफ किया जा सकता है. आपको डाइट में ऐसे जूस शामिल करने चाहिए, जिनसे वाहिकाओं को साफ और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है.

1- अदरक, लहसुन और नींबू रस- अदरक, लहसुन और नींबू का रस हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है. इसे पीने से हार्ट अटैक के खतरा कम होता है. अदरक, लहसुन और नींबू का जूस धमनियां को साफ करता है. इस जूस को आप घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक लहसुन की गट्ठी को ग्रेट कर लें उसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा मिला लें. अब इस रस में एक नींबू निचोड़ लें. अब इन तीनों चीजों को गुनगुने पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा करके पी लें. लहसुन नेचुरल ब्लड थिनर के रुप में काम करता है. इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है. ब्लड वेसेल में ब्लॉक भी कम होता है. वहीं अदरक से धमनियों  की वॉल्स को मजबूती मिलती है. नींबू में विटामिन सी और फ्लेवनोइड्स जैसे तत्त्व होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होती हैं. 

2- खीरा, पुदीना और सेलेरी का जूस- ये जूस भी हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है. खीरा में सोलेबल फाइबर होता है जिससे धमनियां साफ होती हैं. खीरा में पोलीफेनोल्स होते हैं जिससे ब्लड वेसेल साफ होते हैं और ब्लड फ्लो अच्छा होता है. वहीं ताजा पुदीने की पत्तियां ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती हैं. पुदीना से हाई ब्लड प्रेशर भी कम होता है. वहीं सेलेर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. जिसमें विटामिन ए और विटामिन के होते हैं इससे धमनियों से खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है. 

3- ब्रोकली, पालक और गोभी का जूस- गोभी, ब्रोकली और पालक का जूस भी काफी फायदेमंद है. इस जूस में कैरोटेनोइड्स होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. ये जूस शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है. इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा होता है. जिससे ब्लड सर्कुलेन ठीक रहता है और हार्ट भी सेहतमंद रहता है. 

4- खट्टे जूस- आपको डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करने चाहिए. इसमें संतरा, नींबू, अंगूर का जूस आप शामिल कर सकते हैं. खट्टे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इंफ्लामेशन को कम करते हैं और ब्लड क्लॉट को कम करते हैं. खट्टे फलों के जूस से हार्ट डिजीज भी कम हो जाती हैं. खट्टे फलों का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है जिससे इम्युनिटी  मजबूत होती है. 

5- गाजर और चुकंदर का जूस- गाजर और चुकंदर का जूस पीने से धमनियां साफ होती हैं. चुकंदर से ब्लड प्रेशर भी कम होता है. चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं. निट्रिक ऑक्साइड धमनियां को खोलता है और लचीला बनाता है. वहीं गाजर में नाइट्रेट होता है जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है. ब्लड वेसेल को खोलने का ये एक अच्छा उपाय है. गाजर में बेटा कैरोटीन होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करता है. दिल के मरीजों के लिए ये जूस बहुत फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: आंतों को हेल्दी बनाती हैं ये 3 आदतें, पेट भी रहेगा स्वस्थ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget