एक्सप्लोरर

ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं आर माधवन के बेटे वेदांत, जानिए इससे सेहत को क्या होते हैं फायदे

आर माधवन के बेटे वेदांत हर दिन सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं. जानिए इस शुभ समय पर जागने से कैसे जीवन में अनुशासन, शांति और ऊर्जा आती है.

सुबह जल्दी उठना न केवल अच्छी आदत मानी जाती है बल्कि यह मेंटली, फिजिकली और इनर ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. हाल ही में अभिनेता आर माधवन ने अपने बेटे वेदांत माधवन की डेली रूटीन के बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि वेदांत हर दिन सुबह 4 बजे उठता है. यह समय आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है जिसे सबसे शुभ और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे क्या-क्या होते हैं. 

वेदांत माधवन के अनुशासित लाइफस्टाइल 
आर माधवन ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके बेटे वेदांत का दिन रात के 8 बजे खत्म हो जाता है और सुबह 4 बजे दोबारा शुरू होता है. यह न सिर्फ वेदांत के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए एक चुनौती पूर्ण रूटीन है. लेकिन यह रूटीन सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है बल्कि यह मेंटली और और इनर डिसिप्लिन को भी दर्शाता है. 

क्या है ब्रह्म मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त वह समय होता है जो सूर्योदय से ठीक पहले लगभग सुबह 4 से 6 बजे के बीच माना जाता है. हिंदू शास्त्रों में इस समय को आध्यात्मिक गतिविधियों ध्यान, प्रार्थना और आत्म चिंतन के लिए सबसे अनुकूल माना गया है. आयुर्वेद भी मानता है कि इस समय उठने से शरीर और मन प्रकृति के साथ तालमेल बिठा पाते हैं. जिससे व्यक्ति को बेहतर सेहत ध्यान और ऊर्जा मिलती है. 

सुबह जल्दी उठने के फायदे 
ब्रह्म मुहूर्त में जागने से व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक प्रभाव आ सकते हैं साथ ही इसके कई प्रमुख फायदे भी होते हैं. 

-आध्यात्मिक जुड़ाव: सुबह का शांत वातावरण ध्यान और आत्म चिंतन के लिए आदर्श समय माना जाता है. 

-बेहतर नींद का रूटीन: रोजाना जल्दी उठने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है इसके अलावा व्यक्ति रोजाना इससे तरोताजा भी महसूस करता है. 

-ऊर्जा का स्तर बढ़ता है: सुबह के समय की पॉजिटिव शुरुआत पूरे दिन की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करती है. 

-पाचन और मेटाबॉलिज्म भी होता है बेहतर: सुबह की हल्की वॉक या योग से पाचन क्रिया सक्रिय होती है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है. 

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए अपनाएं यह टिप्स 
अगर आप भी वेदांत माधवन की तरह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहते हैं तो आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. 

-ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए धीरे-धीरे अलार्म का समय हर दिन 15 मिनट पहले करें. 
-इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए रात को समय पर सोने की आदत डालें. जिससे आपकी नींद पूरी हो सके और आप समय सुबह समय पर उठ पाएं. 
-वहीं ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए सोने से पहले रिलैक्सिंग रूटीन को अपनाएं जैसे सोने से पहले किताब पढ़ें या फिर मेडिटेशन करें इसके अलावा सोने से 1 घंटे पहले ही स्क्रीन टाइम कम कर दें.

ये भी पढ़ें- वजन घटाना हुआ आसान, ये 6 डिनर रेसिपी डाइट में करें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget