एक्सप्लोरर

Relationship Tips: कैसे निभाएं रिलेशनशिप जब पार्टनर हो जरूरत से ज्यादा इमोशनल

Relationship Advice: रिलेशनशिप में कोई एक पार्टनर बहुत ज्यादा इमोशनल हो तो दिक्कत होने लगती है. स्पेस न मिलने पर कई बार संबंध टूटने के कगार पर भी पहुंच जाते हैं.

Relationship Tips in Hindi: रिलेशनशिप (Relationship) में जब गहराई हो तो लोग रिश्ते को दिल से निभाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिश्ते में बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं. इनके साथ जिंदगी बिताना कांटों पर चलने की तरह होता है. कब कौन सी बात उन्हें चुभ जाए पता ही नहीं चलता. खासतौर से मैरिड कपल (Married couple) में अगर कोई एक ऐसा हो तो दिक्कत और बढ़ जाती है. पति-पत्नी के बीच प्यार के साथ-साथ एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और अपने साथी पर भरोसा बनाए रखने की भी जरूरत होती है. इमोशनल (Emotional) लोगों की डिमांड (Demand) रहती है कि उनका पार्टनर हर समय उनके आसपास ही घूमता रहे. ऐसे में सामने वाले को स्पेस (Space) नहीं मिलता है और कई बार संबंध टूटने के कगार पर भी पहुंच जाते हैं. अगर आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा इमोशनल है, तो आपको उनके साथ बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. 

पार्टनर की बात को अहमियत दें- अगर आपके पार्टनर बहुत भावुक हैं, तो ये जरूरी है कि आप उनकी कही सारी बातों को ध्यान से सुनें. इससे आपको पता चलेगा कि उनके मन में क्या चल रहा है. उनकी बातों को सुनकर आप यह निर्णय ले पाएंगे कि उनके साथ आपको कैसा व्यवहार करना है. जब भी आपके पास फुरसत हो, उनके साथ बैठकर बातचीत करें. बात करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जब वो कुछ कहें, तो आप बीच में उन्हें ना टोकें.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप को लंबा चलाना है तो इस तरह जताएं पार्टनर से प्यार

सच जानने की कोशिश करें- अगर आप के पार्टनर हर समय भावुक बातें करते हैं और यह चाहते हैं कि आप हर समय उनके आसपास ही रहें, तो उनके पास बैठकर उनके इस बिहेवियर (Behavior) का कारण पूछें. अगर वे कोई ठीक जवाब न दे पाएं, तो आप उन्हें प्यार से समझाएं कि आप उनके साथ हर समय हैं. आपके दिए भरोसे से उनके मन में आपके साथ अपने रिश्ते को लेकर सुरक्षा का भाव आएगा और वो इमोशनल होना कम कर देंगे.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच कभी नहीं होगी लड़ाई, बस रखें इन चार बातों का ध्यान

प्यार का एहसास कराएं- रिलेशनशिप में सुरक्षित महसूस कराने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें अपने प्यार का एहसास कराएं. उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखें. उन्हें समय-समय पर कोई गिफ्ट (Gift) दें या फिर उन्हें किसी ना किसी तरह से स्पेशल (Special) महसूस कराते रहें. इससे उन्हें एहसास होगा कि आपको उनकी परवाह है और आप उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हैं. वो अपने मन की सारी बातें आपके साथ शेयर (Share) करने लगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget