एक्सप्लोरर

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई सबसे पहले करते हैं ये काम, जानिए बड़े टाइकून कैसे करते हैं दिन की शुरुआत

गूगल जैसी बड़ी कंपनी को मैनेज कर रहे सुंदर पिचाई का दिन कैसे शुरू होता है. आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा. यहां जानिए

Sundar Pichai Morning Routine: सुबह दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. अमीर से लेकर गरीब इंसान भी चाहता है कि उसकी सुबह की शुरुआत शानदार तरीके से हो क्योंकि सुबह (Google CEO sundar pichai start his day) ,अच्छी हुई तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. कुछ लोग सुबह की शुरुआत जॉगिंग से करते हैं तो कुछ लोग सुबह अखबार पढ़कर दिन शुरू करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल जैसी दुनिया की बड़ी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं. ये सवाल सबके जेहन में रहता होगा कि बड़े लोग अपने दिन को कैसे स्टार्ट करते हैं. चलिए यहां जानते हैं कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना दिन कैसे शुरू करते हैं.

सुंदर पिचाई का दिन इस चीज को पढ़कर होता है शुरू
हमारी और आपकी तरह गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत नहीं करते हैं. ना ही वो जॉगिंग से दिन शुरू करते हैं और ना ही न्यूज चैनल देखते हैं. सुंदर पिचाई सुबह सबसे पहले लेटेस्ट टेक न्यूज़ देखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई सुबह सबसे पहले टेकाम वेबसाइट को विजिट करते हैं. टेक मीम की बात करें तो ये एक शानदार एग्रीगेटर वेबसाइट है जो दुनिया के तमाम टेक न्यूज देने वाले पब्लिकेशन की हेडलाइंस को एक साथ कलेक्ट करके यूजर के सामने प्रेजेंट करती है.
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद पिचाई ने इस बात का खुलासा किया है कि टेक मीम के विजिट से उनके दिन की शुरुआत होती है. आपको बता दें कि टेक मीम के दीवानों में केवल सुंदर पिचाई ही शुमार नहीं है. इसे विजिट करने वालों में फेसबुक यानी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं. जुकरबर्ग भी टेक न्यूज के लिए टेक मीम पर भरोसा करते हैं. इसके साथ साथ इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी भी इस वेबसाइट पर विजिट करने वालों में शामिल हैं.

एप्पल के CEO का दिन कैसे शुरू होता है  
एप्पल जैसी बड़ी कंपनी के सीईओ टिम कुक अपने दिन की शुरुआत अपने कस्टमर के साथ करना पसंद करते हैं. वो सुबह सबसे ईमेल पर आए कस्टमर फीडबैक चेक करते हैं ताकि वो अपने प्रोडक्ट के लिए लोगों की राय जान सकें. इसके अलावा स्पॉटिफाई के सीईओ डेनियल ईके भी अपने दिन को न्यूज के साथ शुरू करते हैं. डेनियल सुबह किताबें पढ़ते हैं ताकि वो दिन भर तरोताजा रह सकें. 
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget