एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कहीं आप नकली हींग तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं? इस तरह करें हींग में मिलावट की पहचान

हींग स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन अगर आप मिटावटी हींग खा रहे हैं तो आपको ये नुकसान भी पहुंचा सकती है. जानिए कैसे करें असली और नकली हींग की पहचान.

खाना बनाने में ज्‍यादातर घरों में हींग (Hing) का इस्‍तेमाल किया जाता है. सब्जी में अगर हींग वाला तड़का लगा दिया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. कुछ सब्जियों, दाल और रायते में हींग का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है. भोजन का स्‍वाद बढ़ाने के अलावा हींग स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. हींग खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाली हींग में कई बार मिलावट भी पाई जाती है. कुछ लोग हींग में आटा और केमिकल भी मिला देते हैं. ऐसे में ये पहचानना बहुत जरूरी है कि आप जो हींग इस्तेमाल करते हैं वो कहीं मिलावटी तो नहीं है. नकली हींग खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में हींग फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकती है. आज हम आपको असली हींग  (Real Asafoetida) और नकली हींग में पहचान करना बता रहे हैं. आइये जानते हैं.  

कैसे करें हींग की असली-नकली पहचान ?
1- सबसे पहली पहचान कि असली हींग का रंग हल्‍का भूरा होता है. ये गर्म घी में डालने पर फूलने लगती है और रंग हल्‍का लाल हो जाता है.
2- अगर आपकी हींग में कोई ऐसा बदलाव नहीं आता तो समझिए हींग में कुछ मिलावट है.
3- असली हींग को पहचानने का दूसरा तरीका है कि हींग को पानी में घोलने के बाद इसका रंग दूध के जैसा सफेद हो जाता है. 
4- अगर ऐसा नहीं हो तो समझिए हींग असली नहीं मिलावटी है.
5- असली हींग को जलाने पर आसानी से जल जाती है, जबकि नकली हींग जल्दी आग नहीं पकड़ती है. 
6- अगर हींग असली है तो हाछ में बहुत देर तक खुशबू रहेगी. फिर चाहें आप साबुन से भी हाथ धो लें, तो भी हींग की खुशबू बनी रहेगी. 
7- वहीं नकली हींग में मिलावट के साथ-साथ हाथ छोने पर खुशबू भी चली जाती है. 
8- असली हींग खानी है तो पाउडर की जगह मोटा टुकड़ा या हींग का ढेला खरीदें और घर पर पीस लें.
9- पाउडर वाली हींग में ज्यादा मिलावट पाई जाती है, इसलिए ये थोड़ी सस्ती भी होती है. 
10- हींग को खुले में रखने की बजाय आप किसी टीन की डिब्‍बी या कांच की बोतल में स्‍टोर करके रखें. इससे ज्यादा खुशबू बनी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर का रामबाण इलाज, इस एक चीज को खाने से मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget