एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कटने-छिलने पर डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं, किचन में मिलने वाली इन 5 चीजों से दूर होगा इंफेक्शन

Kitchen Hacks: काम करते हुए अक्सर हाथ कट-छिल जाते हैं. कई बार खेलते वक्त बच्चों को चोट लग जाती है. ऐसे में आप इन घरेलू उपायों से चोट और इंफेक्शन को ठीक कर सकते हैं.

Home Remedies For Wounds And Infection: घर में काम करते वक्त, किचन में खाना बनाते वक्त और बच्चों को खेलते वक्त चोट लग ही जाती है. खाना बनाते वक्त अक्सर हाथ कट-छिल जाते हैं. ऐसे में कई बार हम चोट देखकर घबरा जाते हैं और डॉक्टर के पास भागते हैं. हालांकि किचन में काम करने वाली महिलाएं अक्सर ऐसी चोट को नजरंदाज कर जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपको इंफेक्शन भी हो सकता है.

हालांकि छोटे-मोटे घाव के लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है. आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर चोट को जल्दी सही कर सकते हैं. इन घरेलू उपाय से आप इंफेक्शन से बच सकते हैं. खास बात ये है कि ये सारी चीजें आपकी किचन में ही उपलब्ध होती हैं. आइये जानते हैं.

1- हल्दी- हल्दी के गुणों के बारे में तो आपको पता ही होगा. हल्दी खाने में जितनी फायदेमंद होती है लगाने में भी उतनी असरदार है. चोट लगने या कटने-छिलने पर अगर खून नहीं रुक रहा है तो आप तुरंत हल्दी पाउडर लगा सकते हैं. हल्दी एंटीबायोटिक और एंटी-सेप्टिक की तरह काम करती है, जिससे घाव जल्दी भरने लगता है. चोट लगने पर आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं. 

2- नारियल का तेल- कटने-छिलने पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं. नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. जिससे चोट में काफी जल्दी आराम मिलता है. आप घाव होने पर भी नारियल का तेल लगा सकते हैं. इससे चोट वाली जगह पर एक परत बन जाती है और बैक्टीरिया अंदर नहीं जा पाते. 

3- शहद- शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. इसे आप कटने-छिलने पर भी लगा सकते हैं. शहद में एंटी-सेप्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जिससे इंफेक्शन से बचने में मदद मिलती है. शहद से घाव भी तेजी से भरता है. मुंह में छाले होने या जलने पर भी शहद लगा सकते हैं. 

4- एलोवेरा- एलोवेरा का पौधा आपको सभी घरों में आसानी से मिल जाएगा. आप बाल और स्किन पर या फिर कटने-छिलने पर, चोट लगने पर भी एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. आप चाहें तो एलोवेरा जेल को घाव पर भी लगा सकते हैं. एलोवेरा में साइटोकेमिकल्स भी होता है, जिससे चोट जल्दी ठीक हो जाती है और दर्द कम हो जाता है.

5- प्याज- रसोई में प्याज हमेशा मौजूद रहती है. प्याज के रस में एलिसिन होता है जो एंटी-माइक्रोबियल कंपाउंड है. हल्की चोट पर आप प्याज का रस लगा सकते हैं. इससे घाव भी जल्दी भरेगा. प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जानिए, बारिश के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget