एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: अपनी कीमती क्रॉकरी को इस तरह साफ करें, लंबे वक्त तक रहेगी सुरक्षित

Crockery Utensils: आजकल लोग घरों में कीमती क्रॉकरी खरीद कर रखते हैं. हालांकि क्रोकरी को बड़े संभालकर रखने की जरूरत होती है. अगर आप भी घर की क्रोकरी को लंबे वक्त तक चलाना चाहते हैं तो ये टिप्स अपनाएं.

Handle And Organize Crockery Utensils: अक्सर लोगों को घर में शानदार क्रॉकरी रखने का शौक होता है. कई बार लोग महंगी महंगी चीजें खरीद कर ले आते हैं. घर में मेहमानों के आने पर अक्सर लोग नई क्रोकरी निकाल कर इस्तेमाल करते हैं. क्रोकरी में काफी ज्यादा मैकेनिकल स्ट्रेंथ और रेसिस्टेंस होती है, लेकिन फिर भी आपको इन्हें बड़े ही तरीके से संभालकर रखने की जरूरत होती है. कई लोग बड़ी ही लापरवाही से शेल्फ में रख देते हैं. जिससे क्रॉकरी टूट जाते हैं या क्रेक पड़ जाते हैं. आज हम आपको क्रोकरी को टूटने से बचाने और संभालकर रखने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं. इससे आपकी क्रॉकरी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी. आपको सिर्फ इन बातों का ध्यान रखना है. 

वजन के हिसाब से रखें- जब भी आप शेल्फ में क्रोकरी रख रहे हैं तो हमेशा वजन वाली बात को ध्यान में रखें. हमेशा भारी और बड़ी प्लेस्ट नीचे रखें उसके ऊपर हल्के बर्तन रखें. एक साथ ज्यादा बर्तन न रखें. इससे प्लेट्स और क्रॉकरी को नुकसान पहुंच सकता है. एक बार में 6-8 बर्तन को ही एक साथ रखें. 

एक-दूसरे से चिपकाकर न रखें- कुछ महिलाएं स्पेस की कमी की वजह से क्रॉकरी को एक-दूसरे से सटाकर या एक दूसरे में फंसा कर रख देती हैं. इससे पेंट आपस में चिपक सकता है और क्रॉकरी टूट सकती है. अगर आप बिल्कुल चिपका कर रख रहे हैं तो दो बर्तनों के बीच में एक मुलायम पेपर का टुकड़ा भी जरूर रख दें. 

धोने में पानी के टेंपरेचर का ख्याल रखें- जब भी आप क्रॉकरी के बर्तन धोएं हमेशा पानी का टेंपरेचर देख लें. इसके लिए पानी ज्यादा गरम या ठंडा नहीं होना चाहिए. इससे क्रोकरी चटक सकती है. हमेशा हल्के नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. 

अखबार में लपेटकर नहीं रखें- आपने ज्यादतर घरों में क्रोकरी के बर्तनों जैसे डिनर सेट को न्यूजपेपर में लपेट रखा देखा होगा. ऐसा क्रोकरी को टूटने से बचाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे अखबार की इंक क्रॉकरी पर लग जाती है और चमक फीकी पड़ जाती है. 

सिंक लाइन लगा लें- रबड़ या सॉफ्ट टावल सिंक लाइन लगाने से क्रॉकरी फिसलकर गिरने पर भी नहीं टूटती है. कई बार रखते वक्त या वॉश करते वक्त बर्तन हाथ से फिसल जाते हैं ऐसे में क्रोकरी तुरंत टूट जाती है. 

ध्यान से साफ करें- आपको क्रोकरी को वॉश करते वक्त बहुत ध्यान रखना पड़ता है. धुलने के बाद इन्हें किसी साफ और मुलायम कपड़े पर उल्टा करके रख दें. जब पानी निकल जाए तो किसी साफ कपड़े से बहुत सावधानी से पोछें, क्योंकि जरा सा हाथ से फिसलते ही क्रोकरी टूट जाती है.

ये भी पढ़ें: अनार छीलना लगता है झंझट का काम, तो जानिए अनार छीलने का सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
IRCTC Tour Package 2026: 'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget