एक्सप्लोरर

होली स्पेशल: त्योहार पर बनाएं बेसन की बर्फी, बड़ी सिंपल है रेसिपी

Gram Flour Sweet Recipe: बेसन की बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. आप ये घर पर बनाकर 10 दिन तक खा सकते हैं. बेसन की बर्फी बहुत ही कम लागत में बन जाती है.

होली पर तरह-तरह की मिठाईयां बनाई जाती हैं. हालांकि त्योहार पर मिलावटी मिठाईयों का कारोबार भी तेजी से फैलता है ऐसे में आप घर की बनी मिठाई खाएं तो ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है. आप घर में आसान से बेसन की कोई डिश बनाकर खा सकते हैं.  सर्दियों में बेसन से बनी चीजें खाने से शरीर में गर्मी आती है. बेसन तासीर में गर्म और पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. आपको डाइट में बेसन जरूर शामिल करना चाहिए. बेसन के लड्डू तो आपने खूब खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको बेसन से बर्फी बनाना बता रहे हैं. ये बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. त्योहार पर आप इसे घर में आसानी से बनाकर खा सकते हैं. इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. जानते हैं रेसिपी. 

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन- 1 कटोरी थोड़ा मोटा 
  • घी- आधा कटोरी 
  • दूध- 4 बड़े चम्मच 
  • इलायची- 4 पिसी हुई
  • नारियल- कसा हुआ सजावट के लिए 
  • स्वादानुसार शक्कर 
  • पिस्ता, बादाम- 5-5 कटे हुए
  • केसर- 8-10 धागे
  • सजाने के लिए चांदी का वर्क

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी 

  • सबसे पहले किसी पैन में घी गर्म कर लें. अब बेसन में पिघला हुआ घी और दूध डालकर बेसन को हाथ से अच्छी तरह मसल लें.
  • अब बेसन को मोटी छलनी से छान लें और कड़ाही में घी डालकर ब्राउन होने तक भून लें
  • जब बेसन भुनने की खुशबू आने लगे तो आंच पर से उतार लें.
  • अब चाशनी बनाने के लिए शक्कर डालें और वो जितने पानी में डूब जाए उतना पानी डालकर 2 तार की चाशनी बना लें.
  • अब चाशनी में केसर के धागे डालकर घोल दें और इसमें भुना हुआ बेसन मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब किसी थाली में घी लगाकर इसमें जमने के लिए पूरा मिश्रण डाल दें. 
  • इसके ऊपर पिसी हुई इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल और चांदी का बर्क लगाकर सेट कर दें.
  • ठंडा हो जाने पर चाकू से अपनी पसंद की शेप में बर्फी काट लें.

ये भी पढ़ें: होली स्पेशल: घर में बनाएं आलू के पापड़, पूरे साल नहीं होंगे खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget