एक्सप्लोरर

होली स्पेशल: घर में बनाएं आलू के पापड़, पूरे साल नहीं होंगे खराब

आलू के पापड़ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं कई बार मार्केट में आलू के पापड़ नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में आप होली पर घर में आसानी से आलू के पापड़ बना सकते हैं. जानिए रेसिपी

होली पर घरों में पापड़ भी बनाए जाते हैं. इस सीजन में आलू की नई फसल आने वाली होती है और आलू काफी सस्ते होते हैं. ऐसे में महिलाएं आलू से पापड़ बनाकर रख लेती हैं. आलू के पापड़ को आप व्रत में भी खा सकते हैं. नमक मिर्च वाले आलू के पापड़ चाय के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. तेज धूप में आसानी से पापड़ सूख जाते हैं. आज हम आपको आलू के स्वादिष्ट पापड़ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. आइये जानते हैं आप कैसे घर में आलू के पापड़ बना सकती हैं. 

आलू के पापड़ बनाने के लिए सामग्री

  • 1 किलो आलू
  • आधी छोटी चम्मच मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा 
  • 2 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक

आलू के पापड़ बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आलू को धोकर नरम होने तक अच्छी तरह कुकर में उबाल लें.
2- अब आलू को ठंडा होने के बाद छीलकर एकदम बारीक कद्दूकस कर लें.
3- कद्दूकस किए आलू में नमक, मिर्च और जीरा मिल लें.
4- मिश्रण को अब अच्छी तरह से हाथ पर तेल लगाते हुए आटे के जैसा गूंथ लें.
5- अब हाथ पर तेल लगाकर आलू से लोई जैसी बनाकर किसी प्लेट में रख लें.
6- सारे गोले एक जैसे बनाकर थाली में रखते जाएं. 
7- अब एक 1x 2 फुट की एक मोटी और बड़ी सी पारदर्शी पॉलीथिन लें और पापड़ सुखाने के लिये एक भी एक बड़ा कपड़ा या पॉलीथिन लें.
8- पापड़ सुखाने के लिए पॉलीथिन को धूप में किसी कपड़े के ऊपर बिछा दें और चोरों ओर कोई भारी सामान रख दें, जिससे पॉलीथिन उड़े नहीं.
9- अब मोटी सी पॉलीथिन को चकले पर रखें. इसके आधे हिस्से में आलू की लोई रखें.
10- फिर दूसरे हिस्से को आलू के ऊपर रखें और हल्के हाथ या बेलन से इसे बेल लें.
11- अब बेले हुये पापड़ के ऊपर लगी पॉलीथिन शीट हटा लें और पापड़ को सुखाने वाली पॉलीथिन शीट पर पलट दें.
12- ध्यान रखें पापड़ बेलते वक्त तेल का इस्तेमाल जरूर करें. इससे पापड़ को पलटने में आसानी होती है.
13- अब पापड़ को सुखाने वाली पॉलीथिन शीट पर चिपका दें और ऊपर से बेलने वाली पॉलीथिन को हटा लें. 
14- इसी तरह सारे पापड़ बेल लें और शीट पर डालते जाएं.
15- अब पापड़ को धूप में करीब 3-4 घंटे तक सूखने दें. अगर पापड़ गीले होंगे तो पलटने पर टूट सकते हैं.
16- पापड़ जब अच्छी तरह सूख जाएंगे तो आसानी से पॉलीथिन से हट जाएंगे. 
17- सूखे हुए पापड़ को इकट्ठा कर लें और किसी बर्तन में भरकर रख लें. 
18- जब मन करे पापड़ को रोस्ट करके या फ्राई करके खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: होली स्पेशल: घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, इस ट्रिक से बनेंगे एकदम सॉफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget