एक्सप्लोरर

होली स्पेशल: नाश्ते के लिए घर पर बनाएं खस्ता मेथी मठरी, चाय के साथ लगती हैं बहुत टेस्टी

होली पर नमकीन खाने का बहुत मन करता है. आप घर में मेथी मठरी बनाकर खा सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों को ये स्नैक्स काफी पसंद आते हैं. जानते हैं रेसिपी.

होली पर घर आने वाले मेहमानों की लाइन लगी रहती है. सब एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाने आते हैं. ऐसे में चाय के साथ नाश्ते में कई तरह के व्यंजन सर्व किए जाते हैं. घरों में हफ्तों पहले से तरह-तरह के पकवान बनने लग जाते हैं. होली पर कई तरह की नमकीन, पापड़ और चिप्स बनाए जाते हैं. आज हम आपको होली पर बनने वाली एक स्वादिष्ट डिश की रेसिपी बता रहे हैं.

आप घर में मेथी मठरी बनाकर रख सकते हैं. खस्ता मेथी मठरी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. प्लेन मठरी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन मेथी मठरी का स्वाद ही अलग है. चाय के साथ मेथी मठरी खाने में मजा आ जाता है. इसमें कसूरी मेथी का स्वाद बहुत अच्छा लगता है. जानते हैं मेथी मठरी की रेसिपी. 

मेथी मठरी बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा- दो कटोरी
  • सूजी- आधा कटोरी
  • कसूरी मेथी- 1 छोटी कटोरी
  • घी- 5 बड़ी चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • फ्राई करने के लिए ऑयल

मेथी मठरी बनाने की रेसिपी

1- मेथी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आटा गूंथना होगा. एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और कसूरी मेथी को मिला लें. 
2- अब मैदे में 5 चम्मच घी डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.  
3- गुनगुने पानी से सख्‍त आटा गूंद लें और इसे किसी बर्तन या कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए रख दें.
4- आधा घंटे के बाद फिर से आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें और इससे छोटी-छोटी लोइ बना लें.
5- अब इन लोइ को हल्‍का-सा बेल लें और फॉक यानी कांटे से बेली बुई मठरी में छेद कर दें.
6- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फ्लेम को मीडियम रखें. 
7- तेल गर्म होने पर मठरियां डाल दें और सुनहरा होने तक फ्राई करें.
8- इसी तरह सारी मठरियां तैयार कर लें. आप इन्हें ठंडा होने पर चाय के साथ सर्व करें. 
9- बच्चों को ये मठरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. आप बच्चों को इन्हें सॉस के साथ खिला सकते हैं.
10- मेथी मठरी को आप पूरे 1 महीने तक खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: होली स्पेशल रेसिपी: घर में बड़ी आसानी से बनाएं मथुरा के स्वादिष्ट पेड़े, व्रत-उपवास में भी खाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को मच्छर ज्यादा काटते हैं किसी को कम, आखिर क्या है वजह?
किसी को मच्छर ज्यादा काटते हैं किसी को कम, आखिर क्या है वजह?
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'

Embed widget