एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे मेथी मटर मलाई की सब्जी, ये है सिंपल रेसिपी

Vegetable Recipe: सर्दियों में मेथी मटर मलाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Methi Matar Malai Recipe: सर्दियों में मेथी की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. ज्यादातर घरों में आलू मेथी, मेथी का साग या दाल डालकर मेथी की सब्जी बनती है, लेकिन क्या आपने मेथी मटर मलाई खाई है. रेस्टोरेंट्स में आपको मेथी मटर मलाई खाने को मिल जाएगी. आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल की मेथी मटर मलाई सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा के लोग इस सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप इस सब्जी को खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे. जानते हैं रेसिपी.

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री
मेथी के पत्ते करीब 2 कप
हरी उबली मटर करीब 1 कप
1/2 छोटी स्पून जीरा
1/2 कप कटा प्याज
1/2 कप टमाटर की प्यूरी
करीब डेढ़ कप उबला हुआ फुलक्रीम दूध
¼ छोटा स्पून चीनी
2 चम्मच फ्रेश मलाई
3 चम्मच तेल 
स्वादानुसार नमक

ग्रेवी के लिए सामग्री
1/4 कप बारीक कटा प्याज
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच कटा हुआ अदरक 
5 लहसुन की कलियां
10 काजू और 2 चम्मच खसखस

खड़े मसाले का पाउडर
दालचीनी 1 इंच 
लौंग 4
हरी इलायची 2
कालीमिर्च 4
आधा चम्मच जीरा

मेथी मटर मलाई बनाने की रेसिपी

1 मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर किसी छन्नी या जालीदार बर्तन में रख दें, जिससे पानी निकल जाए.
2 अब पेस्ट के लिए जो सामग्री निकाली है उसे पीस लें. आसानी से पिसने के लिए इसमें 1-2 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं.
3 इसी तरह से आप सभी मसालों को मिलाकर बारीक पीस लें.
4 अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
5 तेल गरम होने पर जीरा डालकर मेथी की पत्तियां डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. अब इन्हें प्लेट में निकाल लें.
6 अब तेल में प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद कड़ाही में पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक भून लें.
7 जब मसाला तेल छोड़ दे तो कड़ाही में टमाटर की प्यूरी और मसाले मिलाकर थोड़ी देर भूनें.
8 पेस्ट से खुशबू आने के बाद इसमें हरी मटर, मेथी, दूध, चीनी, नमक, मलाई और 2-3 चम्मच पानी मिला दें.
9 अब सब्जी को 4-5 मिनट तक पकाएं.  ध्यान रखें कि सब्जी को ज्यादा तेज न उबालें. सिर्फ 2 उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
10 मेथी मटर मलाई की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है. इसे पराठा, रोटी या नान के साथ खाएं.

ये भी पढ़ें: Christmas 2021: क्रिसमस के खास मौके पर बनाएं क्रिसमस पुडिंग, जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
How To Make A Blouse At Home: टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार
टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget