एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: जन्माष्टमी स्पेशल धनिया पंजीरी रेसिपी, टेस्टी और पौष्टिक पंजीरी का प्रसाद

Dhaniya Panjiri Benefits: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए आप इस बार टेस्टी और हेल्दी धनिया पंजीरी बनाएं. इसे बनाना भी आसान है और ये पंजीरी भगवान कृष्ण के भोग में सबसे खास मानी जाती है. जानिए रेसिपी.

Dhaniya Panjiri Prasad Recipe: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां सावन के महीने में शुरू हो जाती हैं. मथुरा, वृंदावन और द्वारिका नगरी भगवान के जन्मदिन के लिए सजने लगती है. वहीं कृष्ण भक्त भी उस घड़ी का इंतजार करते हैं जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रहते हैं और आधी रात में चांद को देखकर व्रत खोलते हैं. पूजा के लिए इस दिन पंजीरी और पंचामृत बनाया जाता है.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धनिया वाली पंजीरी बनाने का विशेष महत्व है. ये पंजीरी सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है. अब तक आपने साधारण आटे से बनी पंजीरी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज ये स्पेशल धनिया पंजीरी बनाना सीख लें. जन्माष्टमी के अवसर पर आप धर में ये पंजीरी प्रसाद के रूप में बनाएं और परिवार के लोगों को खिलाएं. धनिया पंजीरी खाने में बहुत टेस्टी और पौष्टिकता से भरपूर होती है. जानिए रेसिपी.

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सामग्री

  • धनिया पाउडर- 2 कप 
  • घी- ¼ कप 
  • काजू- 10-12 कटे हुए
  • बादाम- 10-12 कटे हुए
  • मखाना- 1 कप 
  • पीसी शक्कर- ½ कप 
  • इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून 

धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी

  • धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले साबूत धनिया लेकर इसे मीडियम आंच पर सूखा ही भून लें.
  • अब आप काजू, बादाम और मखाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • किसी पैन में 1स्पून घी डालकर काजू-बादाम और मखाने को भून लें.
  • भुने हुए धनिया को हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में दरादरा पीस लें.
  • अब बाउल में पिसा हुआ धनिया, मेवा और पीसी शक्कर मिलाएं.
  • इसमें आप इलायची पाउडर और बाकी का सारा घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • टेस्टी और आसान धनिया पंजीरी बनकर तैयार है. 
  • इस पंजीरी से भगवान कृष्ण का भोग लगाएं और बाद में प्रसाद के रूप में खुद भी खाएं.

ये भी पढ़ें: Instant Recipe: बच्चों के स्कूल टिफिन में पैक करें फ्रूट सैंडविच, जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget