एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बच्चों के लिए बनाएं चीज पराठा, इसके आगे पिज्जा भी है फेल

Veg Cheese Paratha Recipe: बच्चे अगर पिज्जा खाने की जिद करें और आप उन्हें कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो घर में चीज पराठा बनाकर खिलाएं. चीज पराठा पिज्जा से भी ज्यादा टेस्टी लगता है. जानिए रेसिपी.

Cheese Paratha Recipe: आजकल बच्चों को पिज्जा सबसे ज्यादा पसंद आता है. पिज्जा का स्वाद जिस डिश में मिलता है बच्चे उसे चट कर जाते हैं. अगर आपके बच्चे को भी पिज्जा का फ्लेवर पसंद है तो आप उसके लिए चीज परांठा बना सकते हैं. चीज परांठे का स्वाद पिज्जा जैसा ही लगता है. खास बात ये है कि बच्चे कई बार सब्जियों की टॉपिंग नहीं खाते हैं तो ऐसे में आप सिर्फ चीज से पराठा बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और गर्मागरम चीज पराठा देखकर बड़ों का भी जी ललचा जाता है. आप इसे नाश्ता या डिनर कभी भी बना सकते हैं. आइये जानते हैं चीज पराठा कैसे बनाते हैं. 

चीज पराठा बनाने की रेसिपी

  • चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हल्का सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लें.
  • अब किसी बाउल में चीज को कद्दूकर करके रख लें. 
  • चीज में आप थोड़ी पिज्जा सीजनिंग, चिली प्लेक्स और नमक मिला लें.
  • अब आटे से लोई लेकर इसे बेल लें और अपने हिसाब से चीज भर लें.
  • अब जैसे कोई दूसरे भरवां पराठे बनते हैं वैसे ही इस पराठे को भी बेल लें.
  • तवा पर थोड़ा बटर लगाएं और पराठा डाल दें.
  • पराठे को दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक सेकें. बच्चे के लिए पराठा बना रहे हैं तो बटर या घी का ही इस्तेमाल करें.
  • सिकने के बाद पराठे को बीच से काट लें. चीज पराठा बनकर तैयार है .
  • आप इसे सॉस या फिर ऐसे ही प्लेन खा सकते हैं. बच्चों को चीज पराठा खाने में बहुत टेस्टी लगता है.
  • चीज पराठे का स्वाद ऐसा होता है कि इसके आगे पिज्जा का स्वाद भी फीका लगता है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बारिश में खाएं दाल के समोसे, पाएं लजीज और मजेदार स्वाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: नए शोध के अनुसार, दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
नए शोध के अनुसार, दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
Glass Cleaning Hacks: अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget