एक्सप्लोरर

Cleaning Tips: अगर वापस पाना चाहते हैं पीतल के बर्तनों की खोई हुई चमक, तो आजमाएं ये जादुई टिप्स

Brass utensils: घर में मौजूद पीतल के बर्तन एक बार गंदे हो जाएं तो उन्हें चमकाना मुश्किल होता है. कड़ी मशक्कत के बाद भी ये अपनी पुरानी रंगत में वापस नहीं लौट पाते. .

Cleaning Brass Utensils: आजकल हर घर के किचन में स्टील का बर्तनों का ही इस्तेमाल ज्यादा होता है. पीतल और तांबे जैसी धातुओं का यूज न के बराबर है, क्योंकि इनका ​रखरखाव उतना आसान नहीं है. ऐसे में  इन धातुओं के बर्तन किचन से तो बाहर हो चुके हैं, लेकिन पूजा घर में अब भी इस्तेमाल किए जाते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है इन धातुओं का पूर्ण शुद्ध होना. पूजा घर में भगवान जी की मूर्तियां, दीए और पूजा की थाली समेत और भी कई बर्तन पीतल और तांबे के होते हैं. स्टील के बर्तनों को साफ करना आसान होता है, लेकिन पीतल के बर्तनों (Brass utensils) को चमकाना बड़ा मुश्किल है. इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान से हैक्स लेकर आएं हैं. इन्हें आजमाकर आप आसानी से पीतल और तांबे के बर्तनों को चमका सकती हैं. 
 
ये हैं पीतल के बर्तनों को चमकाने की कारगर टिप्स 
बेकिंग सोडा
पीतल के बर्तन को चमकाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं. पीतल के बर्तनों और मूर्तियों पर इस पेस्ट को रगड़ें. सभी जगह से अच्छी तरह साफ कर लेने के बाद गर्म पानी से उन्हें अच्छी तरह से धोएं. पीतल की मूर्तियां और बर्तन चमचमाने लगेंगे. 
 
सिरका
पीतल के बर्तनों और मूर्तियों का कालापन दूर करने के लिए सिरका असरदार है. इसके लिए पीतल की चीजों पर सिरका डालकर नमक से अच्छी तरह रगड़ें. अब गर्म पानी से धो लें. बर्तनों पर सिरका किसी जादू की तरह काम करेगा और बर्तन चमकने लगेंगे. 
 
नींबू-नमक
पीतल की चीजों को साफ करने के लिए 1 चम्मच नमक और नींबू का रस लें. दोनों को मिलाकर बर्तनों पर रगड़ें और फिर गर्म पानी से उन्हें धो लें. कुछ ही समय में आपके पीतल के बर्तनों की चमक वापस लौट आएगी. 
 
इमली
पीतल और तांबे के बर्तनों की खोई चमक को वापस लाने के लिए इमली का नुस्खा आजमाएं.इसके लिए इमली को थोड़ी देर गर्म पानी में भिगों दें और 15 मिनट बाद इमली का पल्प निकाल लें. अब इस पल्प को अच्छी तरह बर्तन पर रगड़ें. आपके पुराने बर्तन चमक उठेंगे.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget