एक्सप्लोरर

Home Tips: घर को कैसे रखें कीटमुक्त? ये पौधे मच्छर और मक्खियों को रखेंगे दूर

Lavender Plant: मॉस्किटो मैजिशियन नामक संस्थान के मुताबिक लैवेंडर का पौधा मच्छरों और मक्खियों को भगाने में प्रभावी है. इस पौधे की तेज सुगंध में लिनालूल एसीटेट जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं.

Keep your House Insect Free: प्रत्येक इंसान चाहता है कि उसके घर के आसपास साफ-सुथरी जगह हो. लेकिन मच्छर और मक्खियां घर में आते ही परेशान कर देते हैं. ये न सिर्फ तंग करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं.

आमतौर पर लोग इनसे बचने के लिए दवाइयां, स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सभी चीजें रासायनिक हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं इसलिए एक अच्छा और सुरक्षित तरीका है खास पौधों को अपने घर के पास लगाना. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनसे मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं. ये पौधे प्राकृतिक रूप से कीटनाशक का काम करते हैं.

मच्छरों को भगाने में प्रभावी है लैवेंडर का पौधा

मॉस्किटो मैजिशियन नामक संस्थान के मुताबिक, लैवेंडर - लैवेंडर का पौधा मच्छरों और मक्खियों को भगाने में प्रभावी है. यह न केवल अपनी खूबसूरत बैंगनी फूलों और मनमोहक सुगंध के लिए जाना जाता है, बल्कि यह मच्छरों और मक्खियों को भगाने में भी मददगार होता है. इस पौधे की तेज सुगंध में लिनालूल एसीटेट जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो कीटों के लिए असहनीय होते हैं. मच्छर और मक्खियां इस गंध से दूर भागते हैं, जिससे लैवेंडर एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है. यह पौधा कम पानी और देखभाल में भी आसानी से उग जाता है, जिससे इसे घरों में लगाना सुविधाजनक है.

लेमनग्रास, जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, यह पौधा लेमन यानी नींबू जैसी तेज सुगंध के लिए जाना जाता है. इसमें सिट्रोनेला नामक प्राकृतिक तेल पाया जाता है, जो मच्छरों और मक्खियों जैसी कीटों के लिए परेशानी का सबब बनता है. वे इस तेज गंध को सहन नहीं कर पाते और दूर रहते हैं. लेमनग्रास को धूप पसंद होती है और यह बहुत तेजी से बढ़ता है, इसलिए इसे लगाना बहुत आसान है. आप चाहें तो लेमनग्रास के पत्तों को तोड़कर घर के कोनों में रख सकते हैं, यह न केवल मच्छर भगाने में मददगार होगा, बल्कि घर को भी खुशबूदार बनाएगा.

तुलसी का पौधा मच्छरों को करें दूर

तुलसी का पौधा यूं तो हमारे घरों में पूजा-पाठ और आयुर्वेदिक दवाओं के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन यह मच्छर और मक्खियां भगाने में भी बहुत काम आता है. तुलसी के पौधे में यूजेनॉल और सिट्रोनेलॉल जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो मच्छरों को पास नहीं आने देते. अगर आप अपने घर की खिड़की, दरवाजे या बालकनी के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो वहां मच्छर कम दिखाई देंगे. इसके तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करने या तुलसी की पत्तियों को जलाने से भी कीटों से राहत मिलती है. यह पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है.

पुदीना का पौधा जितना खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए काम आता है, उतना ही यह मच्छर और मक्खियां भगाने में भी असरदार होता है. पुदीना के पत्तों में मेंथॉल नामक तेल होता है, जो प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है. पुदीना के पत्तों को तोड़कर घर के कोनों में रखने से मच्छर नहीं आएंगे और घर की हवा भी ताजी बनी रहेगी. पुदीना का पौधा लगाना काफी आसान है. यह थोड़ी सी धूप और पानी में भी अच्छे से उग जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय, खाने में स्वाद बढ़ाने या औषधि के रूप में भी होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget