एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कम तेल मसाले में बनाएं कटहल के कोफ्ते, खाकर मज़ा आ आएगा

Kathal Kofta Recipe: कटहल का नाम सुनते ही तेल मसाले वाली सब्जी दिमाग में आती है, लेकिन आज हम आपको बहुत कम तेल मसाले में बने कटहल के कोफ्ते की रेसिपी बता रहे हैं.

Jackfruit Kofta Making Tips: गर्मी और बारिश के सीजन में कटहल की सब्जी खूब मिलती है. कटहल से कई तरह की डिश बनाई जाती है. आपने कटहल की सूखी सब्जी खाई होगी, कटहल की मसाला ग्रेवी वाला सब्जी का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी कटहल के कोफ्ते (Jack fruit recipes) खाए हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. खास बात ये है कि इस सब्जी को आप बहुत कम तेल मसाले के तैयार कर सकते हैं. आप इन्हें पराठा और रोटी के साथ खा सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं कटहल के कोफ्ते.

कटहल के पोषक तत्व- कटहल एक ऐसी सब्जी है जो पोषक तत्वों से भरपूर है. कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. 

कटहल के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री

  • कटहल- 250 ग्राम 
  • पोहा- 2 टीस्पून 
  • बेसन-  1 टीस्पून 
  • प्याज- 1 बड़ा 
  • हरी मिर्च- 3
  • टमाटर- 1 
  • लहसुन अदरक का  पेस्ट
  • तड़के के लिए जीरा, हींग और सरसों का तेल
  • मसालों में गरम मसाला, हल्दी, आजवाइन और नमक
  • गार्निश करने के लिए हरा धनिया 

कैसे बनाएं कटहल के कोफ्ते

  • सबसे पहले कटहल को धोकर 1 चम्मच नमक डालकर उबाल लें. ध्यान रखें ऐसा कटहल लें जिसमें बीज कम हों और छोटे साइज का हो.
  • पोहा को धो लें और क्रश कर लें. इसके अलावा बेसन का गाढ़ा घोल बना लें.
  • अब उबले हुए कटहल को मैश कर लें और उसमें पोहा मिला लें. इसमें हल्दी, नमक, एक चुटकी आजवाइन, एक चुटकी हींग डाल दें. 
  • इससे गोल-गोल गोले जैसे तैयार कर लें और इन्हें बेसन में डिप करके फ्राई कर लें. गैस की फ्लेम कम ही रखनी है. 
  • अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में तेल डालें और इसमें जीरा, हींग डालें. इसके बाद प्याज, लहसुन पेस्ट, टमाटर डालकर भून लें. 
  • ग्रेवी का गाढ़ा बनाने के लिए इसमें 1 चम्मच बेसन भी डाल सकते हैं. जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें गर्म पानी डाल दें. 
  • अपने हिसाब से ग्रेवी को पतला या गाढ़ा बना सकते हैं. अब ग्रेवी में एक उबाल आने के बाद तले हुए कोफ्ते डाल दें. 
  • सब्जी को करीब 2 मिनट तक  ढंक कर पकाएं. गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: होटल जैसे कड़ाही पनीर घर में कैसे बनाएं, बिना क्रीम के भी बनेगा एकदम टेस्टी, ये है रेसिपी

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: कैसे बनाएं ज्वार के आटे से रोटी, इस तरीके से एकदम गोल और फूल बनेगी रोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget