एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021 के मौके पर पार्लर में भीड़ देखकर ना हों परेशान, अपनी स्किन के अनुसार घर पर बनाएं पपीता फेस पैक

Karwa Chauth 2021: अगर आप भी करवा चौथ के इस खास मौके पर अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं तो हम आपको पपीते फेस पैक बताने वाले हैं. इससे आप कुछ कुछ ही मिनट में पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं.

Karwa Chauth 2021 Special: देशभर में 24 अक्टूबर को सुहागन औरतें बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ करवा चौथ का व्रत मनाएंगी. यह व्रत महिलाएं अपने पति के लंबी और स्वस्थ जीवन के लिए रखती हैं. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती संवरती हैं. अगर आप भी करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) के इस खास मौके पर अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं तो हम आपको पपीते फेस पैक बताने वाले हैं. इससे आप कुछ कुछ ही मिनट में पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं. अगर आप भी कोरोना के इस दौर में पार्लर की इस भीड़ से बचना चाहती हैं तो घर पर ट्राई करें पपीता के यह तीन फेस पैक. तो चलिए जानते है इसकी विधि-

ऑयली स्किन के लिए बनाएं यह फेस पैक
अगर आप अपनी ऑयली स्किन से बहुत परेशान है तो आप इन फेस पैक्स को ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए आपको पके पपीते के साथ-साथ नींबू 2 चम्मच, शहद 1 चम्मच चाहिए. इस सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद पानी से धो दें. कुछ ही समय में आप यह फिल करेगी कि आपके चेहरे पर ऑयल कम हो गया है और आपकी स्किन ग्लोइंग और निखरी दिख रही है.

ड्राई स्किन के लिए ट्राई करें यह फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो आप पपीते और दूध फेस पैक को इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको बता दें कि दूध में माइल्ड क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते है. यह अपने चेहरे के दाग-धब्बों को कम करके अपनी स्किन को ग्लोइंग और निखारी बनाने में मदद करती है. इसके साथ ही यह स्किन की ड्राईनेस को भी कम करती है. आप पके हुए पपीते का पल्प लें और उसमें 2 चम्मच कच्चा नींबू डाल दें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट छोड़ दें. बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. कुछ ही देर में आपके चेहरे पर Instant निखार दिखने लगेगा. करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चमक उठेगा.

टैनिंग के लिए करें इस फेस पैक का इस्तेमाल
अगर आपके स्किन पर टैनिंग हो गई है और करवा चौथ पहले स्किन को निखरा चाहती है तो आप पपीते और विटामिन ई फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको बता दें कि विटामिन ई एक स्किन लाइटनिंग एजेंट है जो त्वचा को अंदर से पोषण देता है. यह झुर्रियों को दूर भी दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह टैनिंग को भी दूर करता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए पपीता लें और दो विटामिन ई कैप्सूल और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिला दें. अब इस फेस पैक को चेहरे और टैनिंग वाले एरिया पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में उसे नार्मल पानी से धो दें. कुछ ही देर में आपको चेहरे पर निखार दिखने लगेगा. आपको स्किन टैनिंग से मुक्ति मिलेगी और आपकी त्वचा चमकने लगेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Lakshmi Ji: शुक्रवार को दिन की शुरूआत इस प्रभावशाली मंत्र और आरती से करें, लक्ष्मी जी की बनी रहेगी विशेष

Relationship Tips: रिलेशनशिप में ये 5 गलतियां कभी भी कपल्स को नहीं रहने देतीं खुश, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget