एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर में आ गए हैं मेहमान तो फटाफट बनाएं कड़ाही पनीर, 10 मिनट में तैयार हो जाएगी सब्जी

Paneer Vegetable Recipe: घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो आप फटाफट स्वादिष्ट कड़ाही पनीर बना सकते हैं. इस बनाना बहुत ही आसान है. पनीर और शिमला मिर्च से बनी ये सब्जी खाने का जायका बढ़ा देगी.

Kadhai Paneer Recipe: कई बार घर में बिना बताए कोई आ जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि फटाफट क्या सब्जी बनाएं. अगर आपके घर में पनीर मौजूद है तो आप तुरंत कड़ाही पनीर बना सकते हैं. वैसे तो पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जा सकती हैं, लेकिन कड़ाही पनीर बनाना सबसे आसान है. इसे बनाने में भी समय नहीं लगता है. आप सिर्फ 10 मिनट में ये सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं. कड़ाही पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. पूरी या परांठे के साथ तो ये बहुत ही अच्छा लगता है. इसमें पड़ी शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े पनीर के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि पनीर से बनी दूसरी डिश के मुकाबले कड़ाही पनीर को लोग ज्यादा पसंद करते हैं. जानते हैं इसकी रेसिपी क्या है?

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Kadai Paneer) 

आपको करीब 300 ग्राम पनीर, 1 शिमला मिर्च, 3 टमाटर और 2 हरी मिर्च चाहिए. 10-12 काजू, 1 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट, थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया और कसूरी मेथी चाहिए. इसके अलावा मसालों में 1 पिंच हींग आधा चम्मच जीरा, 1/3 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक के साथ ही सब्जी बनाने के लिए 2-3 टेबल स्पून ऑयल चाहिए.

कड़ाही पनीर बनाने की रेसिपी  (Kadhai Paneer Recipe) 

1. सबसे पहले पनीर और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें. शिमला मिर्च से बीज भी हटा दें.
2. अब किसी पैन में थोड़ा तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें. 
3. इसके बाद उसी तेल में शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लें.
4. पनीर और शिमला मिर्च को किसी प्लेट में निकाल कर रख लें.
5. अब टमाटर, हरी मिर्च और काजू का मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
6. अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून ऑयल गर्म करके इसमें जीरा डाल दें. जीरा भुन जाए तो हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसाले को हल्का सा भून लें.
7. इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट मिला दें. 
8. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले के ऊपर न आ जाए. 
9. अब इसमें नमक, गर्म मसाला डालकर मिक्स कर दें. करीब आधा कप पानी मिला दें.
10. इसमें पनीर और शिमला मिर्च के टुकड़े मिलाकर 5 मिनट के लिए मसाला मिक्स होने तक पकाएं. 
11. बनने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
12. कड़ाही पनीर को आप पूड़ी, परांठा या नान के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: इस तरह घर पर बनाएं बच्चों के फेवरेट कुरकुरे, जानें बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget