एक्सप्लोरर

International No Diet Day 2022: आज मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय नो डाइट डे, जानें ये दिन मनाने की वजह

International No Diet Day: कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा डाइटिंग करने से आपको लो ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, टाइप-2 डायबिटीज आदि जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है.

International No Diet Day 2022: आज यानी 6 मई 2022 को पूरी दुनिया में 'अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे' (International No Diet Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का यह कारण है कि इस दिन लोग अपने शरीर और रंग रूप से प्यार करें. इस दिन को खुद के प्रति प्यार (Self Love) जाहिर करने के दिन के रूप में मनाया जाता है.

पिछले कुछ सालों में लोगों के लाइफस्टाइल (Lifestyle) में बहुत बड़े बदलाव आए हैं. आजकल लोग अपनी जीवनशैली को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो गए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग डाइट (Diet) करना पसंद करते हैं. लेकिन, अक्सर डाइट करने वाले लोग हफ्ते में एक बार चीट डे भी मनाते हैं. आज के दिन को आप इसी चीट डे के रूप से जोड़कर देख सकते हैं. तो चलिए हम आपको इस दिन को मनाने के पीछे कारण और इसे सेलिब्रेट करने के तरीके के बारे में बताते हैं-

'अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे' मनाने के पीछे का कारण
इस दिन लोगों को अपने बढ़ते वजन, मोटापे (Obesity) आदि परेशानी को भूलकर पूरे दिन अपनी पसंद का खाना खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. लोगों को अपने शरीर को अपनाने के लिए प्रेरणा दी जाती है. आजकल लोग पतले होने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा डाइटिंग (Excessive Dieting) करने लगे हैं जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा डाइटिंग करने से आपको लो ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, टाइप-2 डायबिटीज आदि जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है. ऐसे में आप भी जरूरत से ज्यादा डाइटिंग करने से बचें.

ये दिन मनाने के पीछे का इतिहास
'अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे' को पहली बार साल 1992 में मनाया गया था. इस दिन को सबसे पहले एक ब्रिटिश महिला मैरी इवांस ने मनाना शुरू किया. मैरी इवांस ने लोगों को समझाना शुरू किया कि ज्यादा डाइटिंग उनके हेल्थ पर बहुत बुरा असर डाल सकती है. 

ऐसे में इस दिन को मनाने के लिए मैरी ने अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों को एक हाउस पार्टी (House Party)  में बुलाया. इसके बाद से ही हर साल 6 मई को लोग 'अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे' मनाते हैं. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए घर में पार्टी का आयोजन करते हैं और अपने पसंद का खाना बिना किसी रोक-टोक के खाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Summer Health Tips: गर्मी में ज्यादा गुड़ खाना हो सकता है नुकसानदायक, सीमित मात्रा में करें सेवन

Lifestyle Tips: घर को Cool Look देंगे ये पौधे, सुख और शांति भी बनी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget