एक्सप्लोरर
दीपिका पदुकोण के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं इंडियंस

मुंबई: भारत के ज्यादातर लोग मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पदुकोण के साथ यात्रा करना चाहते हैं. इस संबंध में हुए सर्वे के आज जारी परिणाम के अनुसार, सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत भारतीय दीपिका के साथ जबकि 40.3 प्रतिशत प्रियंका चोपड़ा के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं. होटेल्स डॉट कॉम के सर्वे के अनुसार, तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: सनी लियोनी और जैकलीन फर्नांडेज हैं. पांचवे नंबर पर आलिया भट्ट हैं. वहीं पुरूष सेलिब्रेटी में सबसे ज्यादा 33.3 प्रतिशत भारतीय अमिताभ बच्चन के साथ छुट्टियों पर जाना चाहते हैं. इस सर्वेक्षण में 300 से ज्यादा भारतीयों ने हिस्सा लिया. दूसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 31.7 प्रतिशत रहे जबकि रणबीर कपूर और क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली चौथे और पांचवे स्थान पर रहे.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल























