एक्सप्लोरर

स्ट्रेच मार्क्स से बचना है तो प्रेग्नेंसी में कर लें ये काम, कभी नहीं होंगे निशान

स्ट्रेच मार्क्स के निशान बहुत ही बदसूरत लगते हैं. ऐसे में हर महिला चाहती है कि वो इनसे बच सके. कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर स्ट्रेच मार्क्स से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं यहां...

प्रेग्नेंसी का समय काफी खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इनमें से एक समस्या होती है स्ट्रेच मार्क्स की. प्रेग्नेंसी के 9 महीनों में शरीर में काफी बदलाव आते हैं और त्वचा भी इन बदलावों का असर झेलती है.  ऐसे में कई महिलाओं को पेट, कमर और हिप्स जैसे जगहों पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है. जो बाद देखने में बहुत ही बुरा लगता है. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इनसे बचा जा सकता है. प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए आप कुछ खास बातों का ध्यान रख सकती हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कभी नहीं बनेंगे. 

वजन नियंत्रित रखें
प्रेग्नेंसी के दौरान वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है. लेकिन ज्यादा वजन बढ़ने से पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों पर खिंचाव पड़ता है. इस खिंचाव की वजह से ही स्ट्रेच मार्क्स यानी सफेद निशान पड़ने लगते हैं. इसलिए प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ना भी सही नहीं होता है. डॉक्टर और डायटीशियन से बात करके अपनी डाइट चार्ट तैयार कर लें.  खाने में पौष्टिक आहार  ज्यादा शामिल करें, जैसे - सब्जियां, फल, दालें, दूध आदि. इससे वजन नियंत्रण में रहेगा और स्ट्रेच मार्क्स नहीं होंगे. 

हाइड्रेटेड रहें
प्रेग्नेंसी में शरीर को हाइड्रेट यानी पानी से भरपूर रखना बहुत जरूरी होता है. प्रेग्नेंसी हार्मोन्स की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है. ड्राई स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स तेजी से बनते हैं. इसलिए प्रेग्नेंसी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. रोज़ाना 8-10 ग्लास पानी ज़रूर पिएं. इससे स्किन मॉइस्चराइज्ड रहती है यानी नमी बनी रहती है. नतीजा यह होगा कि स्ट्रेच मार्क्स बनने की संभावना कम हो जाएगी. 

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन को मॉइस्चराइजर रखना बहुत जरूरी होता है. प्रेगनेंसी-सेफ मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. ये मॉइस्चराइजर स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर नारियल तेल होता है. नारियल तेल में विटामिन ई होता है जो स्किन को नरिश और मुलायम बनाए रखता है. इसलिए प्रेगनेंसी में नारियल तेल से मसाज करना चाहिए. यह स्ट्रेच मार्क्स से बचाने में बहुत ही मददगार साबित होता है.

यह भी पढ़ें 
उत्तराखंड और हिमाचल ही नहीं तमिलनाडु के ये 5 हिल स्टेशन बहुत फेमस हैं, जरूर करें एक्सप्लोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget