एक्सप्लोरर

ग्लोइंग स्किन चाहिए तो रागी फेस पैक का करें इस्तेमाल, तुरंत दिखने लगेगा फर्क

रागी चेहरे की स्किन को डीप क्लीन करता है. और यह चेहरे की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है. आइए जानते हैं रागी फेस पैक का इस्तेमाल कैसे करें?

सुदंर और बेदाग त्वचा किसे अच्छी नहीं लगती है.खासकर महिलाएं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई चीजें ट्राई करती रहती हैं. वह चेहरे पर ग्लो पाने के लिए हर महीने पार्लर में हजारों रुपए खर्च कर देती है. कई बार फेसियल से भी अच्छा रिजल्ट नहीं आता है. वहीं स्किन पर चमक लाने और त्वचा को निखारने का सबसे अच्छा तरीका है रागी फेस पैक का इस्तेमाल करना. रागी खाने में जितना फायदेमंद होता है उससे कहीं ज्यादा चेहरे पर इस्तेमाल करे से स्किन तुरंत ग्लो करने लगती है. आइए जानते हैं रागी फेस पैक कैसे तैयार करें. 

रागी के फायदे
रागी यानी फिंगर मिलेट दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय अनाज है. यह गेहूं और चावल के बाद सबसे ज्यादा खेती होने वाला अनाज है. रागी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे - प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन B कॉम्प्लेक्स आदि. इसके अलावा रागी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. रागी को स्किनकेयर में भी इस्तेमाल किया जाता है. रागी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E स्किन को हेल्दी रखते हैं. ये त्वचा के रक्त संचार को बढ़ाते हैं जिससे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है. रागी का आटा, दूध और शहद मिलाकर बनाया गया फेसपैक त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह स्किन को क्लीन करता है, मुंहासे और झाइयां कम करता है तथा स्किन का नेचुरल ग्लो वापस लाता है. रोजाना रागी फेसपैक का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम, चमकदार और युवा दिखती है. 

रागी फेस पैक कैसे तैयार करें 
रागी फेस पैक बनाना बेहद आसान है इसके लिए सबसे पहले रागी का आटा - 1 चम्मच, दही - 1/2 चम्मच, शहद - 1/2 चम्मच नींबू का रस - 1 चम्मच लें. सबसे पहले एक कटोरी में रागी का आटा, दही और शहद डालें. अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि एक पेस्ट तैयार हो जाए. 

कैसे करें इसका यूज 
रागी का बना पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. फिर ठंडे पानी या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. सप्ताह में 2-3 बार रागी फेस पैक लगाने से त्वचा में निखार आता है.

यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Bridal Jewellery Market: दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
दिल्ली में सबसे सस्ती ब्राइडल ज्वेलरी कहां मिलती है? ये हैं सीक्रेट मार्केट
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Gulab Jamun Recipe: क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी
क्या घर पर बनाते समय बिखर जाते हैं गुलाब जामुन? इस आसान तरीके से बनेंगे हलवाई जैसे स्पंजी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget