एक्सप्लोरर

Relationship Tips: प्यार में मिला धोखा, तो परेशान न हो खुद का ऐसे रखें ख्याल, जानें टिप्स

Life After Breakup: आप ये सोच कर खुद को सदमे से बाहर निकालें कि धोखा आपने नहीं आपके पार्टनर ने दिया है. किसी एक रिश्ते से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती है. आप इस तरह प्यार में मिले धोखे से उबर सकते हैं.

Life After Breakup: प्यार में लोग एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. जन्म-जन्म तक रिश्ता निभाने का वादा करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका वही साथी धोखा दे जाता है. कई बार दुनिया के लिए परफेक्ट दिखने वाले कपल एक दूसरे को धोखा दे रहे होते हैं. बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हों या पति पत्नी ऐसे कई कपल हैं जो एक वक्त पर बेइंतहां प्यार करते थे, लेकिन वक्त और हालात बदल जाने के बाद आज किसी दूसरे को चाहने लगे हैं. किसी दूसरे को पसंद करने लगे हैं.

हालांकि प्यार में जिसे धोखा मिलता है वो इस सदमें से उबर नहीं पाता है. कई बार आप खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगते हैं. इससे आत्मसम्मान पर चोट लगती है. इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है आप ये सोच कर खुद को सदमे से बाहर निकालें कि धोखा आपने नहीं आपके पार्टनर ने दिया है. किसी एक रिश्ते से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती है. आप इस तरह प्यार में मिले धोखे से उबर सकते हैं.

बदले का मन में न रखें खयाल
भले ही आपके साथ धोखा हुआ है लेकिन बदले की भावना न रखें. दिल टूटता है तो बहुत दर्द होता है. जिसकी वजह से कुछ लोग बदला लेने की भावना पैदा कर लेते हैं. कई लोग उल्टे सीधे आरोप लगा देते हैं या सोशल मीडिया पर बदनामी कर देते हैं. इससे आप दोनों की बदनामी होती है. ऐसे में समझदारी से काम लें और खुद को मजबूत बनाएं. 

खुलकर बात करें
कई बार रिश्ते में धोखा मिलता है लेकिन लोग अपने परिजनों से बात करने में कतराते हैं. शादी के बाद ज्यादातर लोग अपने दोस्तों या फैमिली से इस तरह के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. उन्हें अपनी और अपने पार्टनर की बदनामी का डर लगता है. ये गलत हैं इससे चीजें और खराब होने लगती हैं. ऐसी स्थिति आने पर अपने घर-परिवार में बात जरूर करें. 

अपने पार्टनर के साथ शेयर करें अपनी फीलिंग
प्यार में धोखा मिलने पर आपकी भावनाएं पूरी तरह से टूट जाती हैं. इस स्थिति में न सिर्फ आंसू आते हैं बल्कि पूरी जिंदगी के बिखर जाने का डर लगता है, लेकिन आप अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स और इमोशंस बताएं, उनसे बात करें. इससे आपको अपने रिश्ते के बारे में क्लैरिटी मिल जाएगी. 

भविष्य के बारे में सोचे
अगर आपके पार्टनर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, तो ये दूसरे के लिए तूफान जैसा है. ऐसी स्थिति में सब कुछ खत्म करने का मन करता है. हालांकि इस वक्त आपको इससे ऊबरने और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए. आप चाहें तो अपने पार्टनर को एक और मौका दे सकती हैं. या रिश्ते को खत्म करते आगे अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

Skin Care Tips: साबुन या फेसवॉश नहीं इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा, एकदम खिल उठेगा

Weight Loss Tips: गर्मी में सुबह चाय की जगह पीएं ये ड्रिंक, वजन घटाने में मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget