एक्सप्लोरर

महंगे ऊनी कपड़ों पर आने वाले रोयें से घबराएं नहीं! ऐसे पाएं इससे छुटकारा

Clothing Tips: ऊनी कपड़ों या जैकेट्स पर जब रोएं आ जाते हैं तो नया कपड़ा भी पुराना लगने लगता है. इन रोएं को हटाने के लिए कुछ टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Cloth Hacks: कपड़े के ढीले पड़े रेशे मुड़कर जब कपड़े पर नजर आते हैं तो इन्हें हम रोएं कहते हैं. अगर यही रोएं कपड़ों पर लग जाते हैं तो महंगे से महंगा और अच्छे से अच्छा कपड़ा भी बेकार लगने लगता है. इतना ही नहीं अगर इन कपड़ों को पहना जाता है तो कभी इनपर कभी गंदगी चिपक जाती है तो कभी बाल. रोएं लगे कपड़ों से हम काफी परेशान हो जाते हैं.

इसके साथ ही अगर कपड़ा महंगा और नया है तो मन ज्यादा उदास हो जाता है. इसी परेशानी से समाधान के तौर पर हम यहां आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप रोएं को हटा सकते हैं. इन हेक्स को अप्लाई करने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी, और कपड़े नए जैसे भी लगने लगेंगे. आइए इन हैक्स को जानते हैं.

टेप के इस्तेमाल से हटाएं

रोएं हटाने के लिए आप मोटी टेप (Tape) का इस्तेमाल कर सकते हैं. टेप को कपड़े पर लगाकर तेजी से रिमूव करें. इससे कपड़ो पर लगे रोएं टेप पर चिपककर निकल जाएंगे. 

वाइट विनेगर के इस्तेमाल से

अगर आपके पास घर में वाइट विनेगर अवेलेबल है तो आप इसका इस्तेमाल रोएं हटाने के लिए कर सकते हैं. जब आप कपड़े धोएं तो पानी से निकालने से पहले इसके पानी में एक कप वाइट विनेगर (White Vinegar) मिला दें. यह कपड़ों से रोएं हटाने का काम आसान कर देगा. 

उल्टा करके कपड़े धोएं

अगर कपड़ों को मशीन में धोने से उनपर रोएं आ रहे हैं तो कपड़ों को उल्टा करके मशीन में धोएं. रोएं से बचने का यह एक आसान तरीका है. 

रेजर के इस्तेमाल से 

आप रोएं को हटाने के लिए रेजर (Razor) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए रोएं वाले कपड़े को समतल जगह फैलाएं और रेजर से रोएं हटाना शुरू करें. इससे रोएं कटकर निकलते हैं. 

कंघी के इस्तेमाल से

आप कपड़े पर पतली कंघी फेरकर भी रोएं निकाल सकते हैं. इससे छोटे और मोटे दोनों तरह के रोएं निकल जाते हैं.

रोएं पड़ने से रोकना 

अगर आपने कपड़ों पर रोएं पड़ने से रोकना चाहते हैं तो उन कपड़ों को पहनकर ना सोएं. इसके साथ ही, कपड़ों को जरूरत से ज्यादा पानी में न निचौड़ें, लेकिन खास तौर पर उन कपड़ों को पहनकर बिस्तर में न लेटें.

यह भी पढ़ें: आधा दिसंबर निकल गया फिर भी दिल्ली में अब तक क्यों नहीं शुरू हुई तेज ठंड? जानिए क्या रही वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget