एक्सप्लोरर

Relationship Tips: प्यार में मिला धोखा और टूट गया रिश्ता, तो परेशान न हों इस तरह रखें अपना ख्याल

Breakup Tips: ये बात सच है कि जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है तो सब कुछ खत्म होने जैसा लगता है, लेकिन आपक इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभालना और मजबूत बनाना चाहिए. इससे आपका दर्द कम हो जाएगा.

Life After Breakup: प्यार में लोग एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. जन्म-जन्म तक रिश्ता निभाने का वादा करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका वही साथी आपको धोखा दे जाता है. ऐसे बहुत सारे कपल आपने देखे होंगे जिनकी केमिस्ट्री, प्यार की बोंडिंग आपको मिसाल लगेगी, लेकिन आप नहीं जानते हैं कि असल जिंदगी में उनके रिश्ते में क्या उतार चढ़ाव आए हैं. उन्होंन कितना झेला है. आप उनकी फीलिंग को नहीं जान पाते हैं. कई बार दुनिया के लिए परफेक्ट दिखने वाले कपल एक दूसरे को धोखा दे रहे होते हैं. बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हों या पति पत्नी ऐसे कई कपल हैं जो एक वक्त पर बेइंतहां प्यार करते थे, लेकिन वक्त और हालात बदल जाने के बाद आज किसी दूसरे को चाहने लगे हैं. किसी दूसरे को पसंद करने लगे हैं.

हालांकि प्यार में जिसे धोखा मिलता है वो इस सदमें से उबर नहीं पाता है. कई बार आप खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगते हैं. इससे आत्मसम्मान पर चोट लगती है. इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है आप ये सोच कर खुद को सदमे से बाहर निकालें कि धोखा आपने नहीं आपके पार्टनर ने दिया है. किसी एक रिश्ते से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती है. आप इस तरह प्यार में मिले धोखे से उबर सकते हैं.

1- बदले का ख्याल न रखें- भले ही आपके साथ धोखा हुआ है लेकिन बदले की भावना न रखें. दिल टूटता है तो बहुत दर्द होता है. जिसकी वजह से कुछ लोग बदला लेने की भावना पैदा कर लेते हैं. कई लोग उल्टे सीधे आरोप लगा देते हैं या सोशल मीडिया पर बदनामी कर देते हैं. इससे आप दोनों की बदनामी होती है. ऐसे में समझदारी से काम लें और खुद को मजबूत बनाएं. 

2- परिजनों से बात करें- कई बार रिश्ते में धोखा मिलता है लेकिन लोग अपने परिजनों से बात करने में कतराते हैं. शादी के बाद ज्यादातर लोग अपने दोस्तों या फैमिली से इस तरह के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं. उन्हें अपनी और अपने पार्टनर की बदनामी का डर लगता है. ये गलत हैं इससे चीजें और खराब होने लगती हैं. ऐसी स्थिति आने पर अपने घर-परिवार में बात जरूर करें. 

3- अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग बताएं- प्यार में धोखा मिलने पर आपकी भावनाएं पूरी तरह से टूट जाती हैं. इस स्थिति में न सिर्फ आंसू आते हैं बल्कि पूरी जिंदगी के बिखर जाने का डर लगता है, लेकिन आप अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स और इमोशंस बताएं, उनसे बात करें. इससे आपको अपने रिश्ते के बारे में क्लैरिटी मिल जाएगी. 

4- भविष्य की सोचें- अगर आपके पार्टनर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, तो ये दूसरे के लिए तूफान जैसा है. ऐसी स्थिति में सब कुछ खत्म करने का मन करता है. हालांकि इस वक्त आपको इससे ऊबरने और अपनी लाइफ को बेहतर बनाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए. आप चाहें तो अपने पार्टनर को एक और मौका दे सकती हैं. या रिश्ते को खत्म करते आगे अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने-पीने की ये आदतें लिवर को पहुंचाती हैं नुकसान, हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget