एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर में कैसे बनाएं गुलाब के फूलों से गुलकंद, जानिए रेसिपी

Rose Gulkand Making: गुलाब की खुशबू और मिठास वाला गुलकंद खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. गर्मियों में गुलकंद जरूर खाना चाहिए.

Gulkand Recipe: गर्मियों में गुलकंद खूब मिलता है. गुलकंद खाने से शरीर को बहुत फायदे भी होते हैं. गुलाब के फूलों की पत्तियों से गुलकंद बनाया जाता है. कुछ लोग इसे गुलाब का जैम भी कहते हैं. गुलकंद खाने से शरीर ठंडा रहता है इससे दिमाग तेज होता है. गुलकंद खाने से पेट की गर्मी और कब्ज की समस्या नहीं होती है. पहले महिलाएं घरों में ही गुलकंद बना लेती थी. इसे आप माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप घर में आसानी से गुलकंद बना सकते हैं. आइये जानते हैं गुलकंद बनाने का तरीका.

गुलकंद बनाने के लिए सामग्री

  • गुलाब की पत्तियां- 250 ग्राम 
  • मिश्री या चीनी पिसी हुई-  500 ग्राम
  • पिसी हुई हरी इलायची- 1 छोटी चम्मच 
  • पिसी सौंफ- 1 छोटी चम्मच

गुलकंद बनाने की रेसिपी

  • गुलकंद बनाने के लिए कांच का बर्तन लें और उसमें एक परत गुलाब की पंखुड़ि‍यों की डालें.
  • अब गुलाब की पत्तियों के ऊपर थोड़ी सी मिश्री डालें.
  • इसके ऊपर एक परत फिर से गुलाब की पंखुड़ि‍यों की फिर रखें और फिर थोड़ी मिश्री डालें.
  • अब इलायची पाउडर और सौंफ डाल दें.
  • आपको बची हुई गुलाब की पंखुड़ि‍यों और मिश्री को कांच के बर्तन में डालना है.
  • अब जार का ढक्कन बंद करके इसे करीब 0 दिन के लिए धूप में रख दें.
  • इससे जार में पड़ी मिश्री पानी छोड़ने लगेगी और उसी में गुलाब की पत्तियां गलने लगेंगी. 
  • बीच-बीच में इसे चलाते रहें और जब लगे कि सभी चीजें गल गई हैं को इसे किसी दूसरे बर्तन में निकालकर रख लें.
  • आप गुलकंद को महीने भर तक आसानी से खा सकते हैं. 
  • गुलकंद खाने से गर्मियों में पेट ठंडा रहता है और पाचन से जुड़ी परेशानी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: बारिश में लें भुट्टा खाने का मज़ा, घर पर तीन तरह से भूनें मक्के का भुट्टा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget