एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बारिश में लें भुट्टा खाने का मज़ा, घर पर तीन तरह से भूनें मक्के का भुट्टा

Roast Corn On The Cob At Home: अगर आप मार्केट का भुना भुट्टा नहीं खाना चाहते तो घर पर भी आसानी से भुट्टा भून सकते हैं. आप घर पर इन 3 तरीकों से भुट्टा भून सकते हैं.

How To Roast Bhutta At Home: बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना अलग ही मजा है. बारिश में आपको जगह-जगह भुट्टा खाने को मिल जाएंगे. हालांकि कुछ लोग बाहर का भुना हुआ भुट्टा नहीं खाना चाहते हैं और मार्केट से घर में कच्चा भुट्टा ले आते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि भुट्टा को घर में कैसे भूनें. आज हम आपको भुट्टा भूनने के 3 तरीके बता रहे हैं जिससे आप घर में आसानी से भुट्टा भूनकर खा सकते हैं. इसके लिए आपको मार्केट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइये जानते हैं घर पर भुट्टा भूनने का तरीका. 

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: भूख लगे तो स्नैक्स में खाएं घर पर बनी भेलपूरी, जानिए कैसे बनाते हैं

1- गैस पर कैसे भूने भुट्टा- आपको सबसे पहले भुट्टे का छिलका उतारना है और उस पर लगे रेशे भी हटाने हैं. अब आपको गैस को सिम रखना है और उस पर भुट्टा भूनें. अगर आपको जल्दी है तो गैस हल्की तेज कर सकते हैं. गैस पर भुट्टा रखने से पहले उसपर थोड़ा ऑयल लगा लें. इससे भुट्टा जल्दी भुनेगा. अगर आप तेज गैस पर भूनेंगे तो इससे ऊपर से भुट्टा भुना हुआ लगेगा, लेकिन अंदर से अच्छी तरह नहीं भुन पाएगा. अब भुट्टा को घुमाते हुए हल्का भूनते जाएं. इस तरह 2 मिनट में ही भुट्टा भुन जाएगा. अब हल्का ठंडा होने पर इसपर नमक और नींबू लगा कर खाएं. 

2- माइक्रोवेव में कैसे भूने भुट्टा- आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल किसी भी चीज को रोस्ट करने के लिए कर सकते हैं. हालांकि माइक्रोवेव में भुना हुआ भुट्टा मार्केट के जैसा स्वाद नहीं देता है, लेकिन आप माइक्रोवेव में जल्दी भुट्टा भून सकते हैं. इसके लिए भुट्टे को पहले छील लें. अब भुट्टा पर थोड़ा बटर लगाकर माइक्रोवेव की ग्रिल ट्रे में रख दें. अब इसे 2 मिनट के लिए ग्रिल करें. इससे भुट्टा अच्छी तरह भुन जाता है और खाने में टेस्टी लगता है. आप नींबू और नमक लगाकर खाएं.

3- कोयले पर कैसे भूने भुट्टा- अगर आप बिल्कुल मार्केट जैसा स्वाद लेना चाहते हैं तो भुट्टे को कोयले पर भूनें. इसके लिए आपको कोयले की जरूरत पड़ेगी. मार्केट में किलो के हिसाब से कोयला मिलता है. आप एक लोहे की कड़ाही में कोयला डालें और कोयले को कागज की मदद से जलाएं. अब इस पर भुट्टा को रखकर सेकें. अगर आपको जल्दी भुट्टा भूनना है तो कोयले को किसी अकबार या मोटे कागज से या फिर पंखे से हवा करते रहें. इससे तेजी से बिना जले भुट्टा भुन जाएगा. आप इसे पलट-पलट कर भूनें. आप नमक और नींबू लगाकर भुट्टा खाएं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Diet: वजन घटाना है को खाएं इस आटे की रोटी, मोटापा हो जाएगा कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget