एक्सप्लोरर

How To Deal With Breakup: ब्रेकअप में नफरत की कोई जगह नहीं, आपने ऐसा किया तो परेशानी सिर्फ आपको होगी

Love Life Breakup: जिंदगी का अंत नहीं ब्रेकअप. बल्कि लाइफ का एक चैप्टर है, जो आपको पहले से अधिक मच्योर और रेस्पॉन्सिबल बनाने के लिए आया है. इस चैप्टर से नई सीख लेकर आगे बढ़ें, नई लाइफ इंतजार में है.

Breakup: प्यार का रिश्ता अगर टूटने की कगार पर पहुंच जाए तो बहुत सारे सपने और उम्मीदें भी टूट जाती हैं. सुहाने पल रह-रहकर आपको याद आते हैं और आपके दिल को दर्द से भर जाते हैं. ये समय बिल्कुल भी आसान नहीं होता है (Breakup). आपको बहुत हिम्मत और साहस की जरूरत होती है. अपनी पुरानी यादों और सपनों को दिमाग से निकालने के लिए. लेकिन फिर भी आपको अपने मन में नफरत नहीं लानी है. गलती चाहे किसी की भी हो, रिश्ता चाहे किसी ने भी खत्म किया हो. लेकिन आपको नफरत नहीं करनी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह नफरत सिर्फ और सिर्फ आपको नुकसान पहुंचाएगी. इससे सामने वाले को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

आपको होंगी ये परेशानियां
प्यार में नफरत के लिए कोई जगह नहीं होती है. लेकिन जब प्यार ही ना रहे तो आप खुद को किसी के प्रति नफरत से भर लें...ऐसा करना आपकी अपरिपक्वता (Immaturity) दिखाता है. साथ ही ऐसा करने पर आप कई तरह की परेशानियों से भी घिर जाते हैं(Life After Breakup). ब्रेकअप के बाद नफरत करना खुद आप पर किसी तरह भारी पड़ सकता है, इस बारे में सीनियर सायकायट्रिस्ट डॉक्टर राजेश कुमार का कहना है कि 'ब्रेकअप के बाद आप किसी के प्रति किस हद तक नेगेटिव हैं या ब्रेकअप को किस तरह ले रहे हैं, यह पूरी तरह आपकी फ्यूचर हेल्थ से जुड़ा होता है. ब्रेकअप में नफरत से भरने की पहली और सबसे बड़ी वजह होता है, गिल्ट (Guilt). इस गिल्ट के कारण आपको इस तरह के विचार आते हैं, मेरा इतना टाइम वेस्ट हो गया, इस व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाना ही मेरा गलत डिसीजन था, मैंने पहले ही इसे क्यों नहीं छोड़ दिया इत्यादि. जब आप लगातार इस तरह की बातें सोचते हैं तो आपको एंग्जाइटी घेरने लगती है. बेचैनी और फिर घबराहट आपको घेर लेती है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो आप डिप्रेशन की तरफ भी बढ़ सकते हैं.'

गिल्ट से कैसे बचें?

अब सवाल उठता है कि आप गिल्ट से कैसे बचें? तो इसका आसान तरीका यह है कि आप अपने फैसलों की जिम्मेदारी लें. खुद को याद दिलाएं कि इस रिश्ते में आगे बढ़ने का निर्णय आपका था. आपने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया कि चीजें बेहतर हों और रिश्ता सही दिशा में जाए. अगर ऐसा नहीं हो सका तो इसके लिए आप जिम्मेदार नहीं है.

दूसरी बात, आप यह ना समझें कि आप हार गए. आप हारे नहीं हैं बल्कि अनुभवों के मामले में अमीर हुए हैं. ब्रेकअप सिर्फ हार नहीं है बल्कि एक बहुत बड़ी लर्निंग है (Learnings Of Life). इससे आप यह सीखते हैं कि आपको अपने रिश्ते में क्या चाहिए. आप जान पाते हैं कि आपको अपने लिए कैसा पार्टनर चाहिए. साथ ही आप यह भी सीख जाते हैं कि एक रिश्ते में होते हुए किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए.

तीसरी बड़ी बात यह है कि आपको पता चल जाता है कि आगे किसी भी रिश्ते में जाने से पहले अपने पार्टनर का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखना है. सही मायने में देखें तो ब्रेकअप एक ऐसी स्थिति है, जो आपको बेहतर पार्टनर बनने में और एक मच्योर इंसान बनने में मदद करती है.

खास लड़कियों के लिए
ब्रेकअप के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही समान भावनात्मक परेशानियों से जूझते हैं. लेकिन लड़कियों के साथ दिक्कत तब बढ़ जाती है, जब ये इस बात को खुद पर हावी कर लेती हैं कि अब मेरी जिंदगी खत्म हो गई है, मुझे कोई लड़का प्यार नहीं करेगा, मैं बदनाम हो जाऊंगी...इत्यादि. अगर आप खुद से प्यार करेंगी और खुद पर भरोसा रखेंगी तो आपको किसी और से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस समय में रोने के लिए कंधा ना ढूंढें. बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने वाली किताबें पढ़ें और विडियोज देखें.

खास लड़कों के लिए
लड़के अच्छी तरह समझते हैं कि किसी प्यार करने वाले इंसान का साथ छोड़ देना कैसा होता है. भले ही ब्रेकअप का सारा दोष लड़के के ऊपर मढ़ दिया गया हो. हालांकि गाइज एक बात आपको जरूर माननी पड़ेगी कि स्टीरियो टाइप सोच से बाहर आएं. वो मेरी नहीं हुई तो किसी और की मैं होने नहीं दूंगा... टाइप बातें सिर्फ फिल्मों में अच्छी लगती हैं. यदि आप ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स को परेशान कर रहे हैं तो यकीन मानिए ये सिर्फ एक सनक है, जिससे आपको बाहर आने की जरूरत है. आप अपने करियर पर फोकस करें और उन लर्निंग्स पर ध्यान दें, जो आपको इस ब्रेकअप से मिली हैं. ताकि आने वाले समय में आप अपनी पार्टनर के साथ खूबसूरत जिंदगी जी सकें.

जिंदगी में रहना है खुश तो इन आदतों वाले शख्‍स से कभी न करें शादी

क्या आपका बॉयफ्रेंड भी दूसरी लड़कियों से करता है फ्लर्ट? ऐसे करें हैंडल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget