एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चलते लगे लॉडकाउन ने कितना बढ़ाया हमारा वजन, रिसर्च में हुआ यह खुलासा

चिंता वास्तविक है लेकिन समस्या के दायरे का मूल्यांकन करना चुनौती भरा रहा है. लोगों से उनके वजन के बारे में मामूली सवाल पूछकर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करना अविश्वनीय है. फिर भी, लॉकडाउन का असर हमारे वजन पर कितना पड़ा, इसकी झलक नई रिसर्च में देखी जा सकती है.

कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में करने के लिए पिछले साल लॉकडाउन लगाए गए थे. लोग घरों में कैद रहने को मजबूर बना दिए गए. बाहर निकलना बंद होने से उन्होंने कंप्यूटर, नेटफ्लिक्स और भोजन का खूब इस्तेमाल किया. उसका नतीजा सोमवार को प्रकाशित जामा नेटवर्क ओपन की रिपोर्ट में देखा जा सकता है.

लॉडकाउन ने बढ़ाया प्रति महीना 2 पाउंड वजन

रिसर्च के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों का वजन क्वारंटीन में रहते हुए प्रति महीने 2 पाउंड बढ़ा. शोधकर्ताओं ने कार्डियोलॉजी पर रिसर्च में शामिल 269 प्रतिभागियों से हासिल डेटा का विश्लेषण किया. उन्होंने ब्लूटूथ डिवाइस युक्त स्मार्ट स्केल से वजन के माप की स्वेच्छा से रिपोर्ट दी और खुद को नियमित रूप से तौला. शोधकर्ताओं ने चार महीने तक 7,444 वजन के माप को इकट्ठा किया यानी औसतन हर प्रतिभागी से 28 वजन का माप.

प्रतिभागियों में करीब 52 फीसद महिला, 77 फीसद गोरे और उनकी औसत आयु 52 साल थी. शोधकर्ताओं ने 1 फरवरी 2020 और 1 जून, 2020 के बीच लिए गए वजन के माप का विश्लेषण किया. उनका मकसद लॉकडाउन लागू होने से पहले और लॉकडाउन लागू होने के बाद दोनों से वजन में आए बदलाव का पता लगाना था. रिसर्च टीम ने पाया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद हर 10 दिन पर प्रतिभागियों के वजन में एक पाउंड के छह-दसवें हिस्से नियमित बढ़े यानी प्रति महीना 1.5 से 2 पाउंड तक वजन ज्यादा हुआ.

रिसर्च ने दिखाया बड़ी समस्या की छोटी झलक

हालांकि, लाकडॉउन प्रभावी होने से पहले प्रतिभागियों में से कई लोगों का वजन कम हो रहा था. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सान फ्रांसिस्को के शोधकर्ता जॉर्ज मार्कस ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, "हम जानते हैं कि वजन का बढ़ना अमेरिका में जन स्वास्थ्य की समस्या है, इसलिए किसी भी चीज का उसे खराब बनाना निश्चित रूप से चिंता का विषय है और घरों में रहने के आदेश का असर इतना बड़ा है कि इससे मामूली संख्या के प्रभावित होने को अत्यंत प्रासंगिक बनाता है."

उन्होंने टाइम्स को बताया कि लॉकडाउन का प्रभाव उन लोगों के लिए और भी व्यापक हो सकता था जो लॉकडाउन से पहले अपना वजन कम नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि ये बड़ी समस्या की छोटी सी झलक है. शोधकर्ताओं ने हालांकि ये भी कहा कि छोटे स्तर पर किया गया रिसर्च पूरी अमेरिकी आबादी के लिए सामान्य नहीं हो सकता, लेकिन ये एक संकेत है जो बताता है कि महामारी के दौरान क्या हुआ. प्रतिभागियों के वजन में उनके स्थान और पुरानी मेडिकल स्थितियों के बावजूद बढ़ोतरी हुई.

20 फीसद कोविड-19 रिकवर मरीजों में डिस्चार्ज होने के बाद नई मुसीबत का खुलासा, जानिए क्या हैं लक्षण

Coronavirus: SBI ने लगाया इतने दिनों तक दूसरी लहर के रहने का अनुमान, जानें और क्या है रिपोर्ट में

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
Babies Sleep Listening To Lullaby: लोरी सुनते ही कैसे सो जाता है बच्चा, इसका नींद से क्या कनेक्शन?
लोरी सुनते ही कैसे सो जाता है बच्चा, इसका नींद से क्या कनेक्शन?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
FSSAI Alcohol Ban: क्या अब नहीं बिकेंगी आपकी पसंदीदा ये रम और व्हिस्की? FSSAI ने लगाई रोक
क्या अब नहीं बिकेंगी आपकी पसंदीदा ये रम और व्हिस्की? FSSAI ने लगाई रोक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget