एक्सप्लोरर

दोपहर की नींद को आदत बनाने से शरीर में क्या आता है बदलाव? जानिए थोड़ी देर सोने के फायदे

दोपहर की नींद याद्दाश्त तेज करने में मददगार साबित होती है.दफ्तरी कामकाज को बेहतर और मूड को खुशगवार बनाती है.

विशेषज्ञों के मुताबिक रात को 7-8 घंटे की नींद भरपूर और पर्याप्त नींद मानी जाती है. मगर ज्यादातर लोग इस पर अमल नहीं कर पाते. अब इसकी वजह कुछ भी हो लेकिन सबको मालूम है कि नींद की कमी सेहत के लिए नुकसानदेह है. इसका हल दोपहर को कुछ देर के लिए नींद में छिपा हो सकता है. दोपहर का सोना सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि व्यस्क लोगों के लिए भी बहुत मुफीद है. कई शोध में इस हवाले से बताया गया है. दोपहर को कुछ देर की नींद याद्दाश्त तेज करने के अलावा दफ्तरी कामकाज को बेहतर और मूड को खुशगवार बनाती है. इसके साथ शारीरिक-मानसिक चुस्ती को बढ़ाने का काम भी करती है.

याद्दाश्त को बेहतर बनाए शोध के हवाले से बताया गया है कि नींद याद को महफूज करने में अहम किरदार अदा करती है. दोपहर की नींद से दिन भर में जो कुछ सीखते हैं उसे याद रखने में रात की पूरी नींद से मदद मिलती है.

कार्य क्षमता को बेहतर बनाए जब आप दिन भर एक ही काम बार-बार करते हैं तो कार्य क्षमता दिन गुजरने के साथ खराब होती चली जाती है. शोध से पता चला है कि दिन में कुछ देर सोने से से कार्य क्षमता की रवानी को बरकरार रखा जा सकता है.

मिजाज खुशगुवार बनाए अगर चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं तो दोपहर को कुछ देर की नींद या आराम भी मिजाज पर खुशगवार असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ देर सुकून से लेट कर आराम करना मूड को ठीक बनाता है. चाहे आप नदीं का आनंद लें या नहीं.

शारीरिक-मानसिक चुस्ती अगर दोपहर को खाने के बाद औंघाई और सुस्ती महसूस हो रही है तो 20 मिनट दोपहर का सोना सुस्ती दूर करने में मदद पहुंचाता है.

दोपहर की नींद कैफीन से बेहतर अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं मगर काम या पढ़ाई करना चाहते हैं तो कॉफी या चाय के बजाए दोपहर में थोड़ी देर सो लें. कैफीन के मुकाबले दोपहर का सोना याद्दाश्त और सीखने की क्षमता को बेहतर करता है.

नींद की कमी दूर करे अगर आप एक रात या दो रातों को भरपूर नींद से महरूम रहे हैं तो दोपहर की लंबी नींद से मदद ले सकते हैं. ऐसी स्थिति में संक्षिप्त नींद के बजाए दोपहर को जितनी देर तक सोएं बेहतर होगा.

तनाव में कमी अगर आप बहुत ज्यादा दबाव का सामना कर रहे हैं तो कुछ देर दोपहर में आराम करने से तनाव दूर होता है और इम्युन सिस्टम भी बेहतर हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस काम के लिए 30 मिनट की नींद मददगार साबित होगी.

घर की गंदगी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, एक प्याज का होगा चमत्कारिक फायदा

मिस्र: खुदाई में कब्रिस्तान से मिले 2500 साल पुराने ताबूत, मंत्री ने देर से ऐलान के पीछे बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget