एक्सप्लोरर

Underarm Pigmentation: पुरुष ऐसे छुटकारा पा सकते हैं अंडरआर्म पिगमेनटेशन से, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

Underarm Pigmentation In Men: पुरुषों की अंडरआर्म्स का कालापन मिटाने के लिए कुछ आसान उपाय ट्राय किए जा सकते हैं. इनसे कालापन तो दूर होता ही है साथ ही पसीने की बदबू से भी छुटकारा मिलता है.

How To Get Rid Of Underarm Pigmentation In Men: अंडरआर्म्स का कालापन पुरुषों और महिलाओं दोनों में एक आम समस्या है. कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति चाहकर भी स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाता. अंडरआर्म पिगमेनटेशन (Underarm Pigmentation) के कई कारण होते हैं जेसे कई बार ये जेनेटिक्स की वजह से होता है तो कई बार ओबेसिटी की वजह से. इनके पीछे और भी बहुत से कारण होते हैं, जैसे हार्स केमिकल्स वाले डिओडरेंट यूज करना, डेड स्किन सेल्स का जमा होना या स्क्रब न करना. वजह जो भी हो इनसे मुक्ति के लिए ये उपाय अपना सकते हैं.

अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करें –

अगर आपको ये समस्या औरों की तुलना में ज्यादा है तो अपनी डाइट में खूब सारे विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करें. इसके लिए भरपूर मात्रा में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन लें. इससे पिगमेनटेशन कम करने में मदद मिलती है.

हॉट वैक्सिंग से बचें –

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए हॉट वैक्सिंग एवॉएड करें. वैक्सिंग से स्किन की एक बहुत महीन लेयर हट जाती है जिससे इनफेक्शन और इरीटेशन होता है. लांग रन में बार-बार वैक्सिंग कराने से स्किन अपनी इलास्टिसिटी खो देती है और बाजूओं का अंदरूनी भाग काला होने लगता है. बेहतर होगा कि बाल हटाने के लिए आप शेविंग करें या लेजर हेयर रिडक्शन तकनीक अपनाएं.

केमिकल्स को कट करें –

डिओडरेंट का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें. ऐसे डिओडरेंट चुनें जो हार्स केमिकल्स से फ्री हों. जिनमें पैराबीन्स, ट्रायक्लोजन, एल्यूमिनियम वगैरह न हों. ये स्किन को काला करते हैं. इनसे इंफ्लेशन, सूजन और डार्कनिंग हो सकती है. कोशिश करें के नेचुरल फॉर्मूला वाले रोलऑन्स का प्रयोग करें जिनमें सेफ इंग्रीडिएंट्स हों न कि टॉक्सिन्स.

ग्लाइकोलिक एसिड का करें इस्तेमाल –

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ग्लाइकोलिक एसिड को अच्छा माना जाता है. इसमें अच्छी एक्सफोलिएशन क्वालिटी होती है जिससे ये पसीने के बैक्टीरिया को बैलेंस करता है. आप इसे हफ्ते में एक बार अपनी अंडरआर्म्स साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि कोई भी नया प्रोडक्ट यूज करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई भी समस्या महसूस हो तो इसे अंडरआर्म्स पर न लगाएं.

क्लीनिंग और स्क्रबिंग का रखें ध्यान –

चेहरे की ही तरह इस एरिया की क्लीनिंग और एक्सफोलिएशन भी जरूरी होता है. चूंकि ये एरिया फोल्ड रहता है और पसीने की वजह से गीलापन रहता है इसलिए यहां बैक्टीरिया पनपने के ज्यादा चांसेस होते हैं. बेहतर होगा पसीने की बदबू और कालापन दूर करने के लिए कम से कम हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन जरूर करें.

यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही बदलता है मूड तो इस्तेमाल करें ये तेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget