एक्सप्लोरर

कमरे की कूलिंग इंटिमेसी कर सकती है कम, AC टेंपरेचर को लेकर कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

AC Temperature Impact Intimacy : कमरे की कूलिंग आपके पार्टनर के बीच की नजदीकियां कम कर सकती हैं. आइए जानते हैं क्यों और कैसे?

AC Temperature Impact Intimacy : गर्मियां आते ही सबके घरों में एसी चलना शुरू हो जाता है. इन दिनों ठंडे-ठंडे कमरे आपके लिए काफी आरामदायक हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि काफी ज्यादा कूलिंग आपकी और आपके पार्टनर की नजदीकियों को कम कर सकती हैं. जी हां, वैज्ञानिक रिसर्चों और मनोवैज्ञानिक के अनुसार, कमरे की बहुत ज्यादा ठंडक कपल्स के बीच इंटिमेसी को कम कर सकती है. यह एक दिलचस्प लेकिन कम चर्चा किया गया विषय है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है.

रोमांटिक केमेस्ट्री पर पड़ता है असर

हमरा शरीर और मन दोनों गर्माहट और सहजता से जुड़े हैं. जब कोई कमरा अत्यधिक ठंडा होता है, जैसे कि एयर कंडीशनर का तापमान 20°C से नीचे सेट किया गया हो, तो शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं और व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है. ऐसे में शारीरिक संपर्क स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है, जिससे कपल्स के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री पर असर पड़ता है. 

जुड़ाव होने लगता है कम

विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर जब सहज और गर्म वातावरण में होता है, तो ऑक्सिटोसिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन अधिक रिलीज होता है. ये हार्मोन प्यार, स्नेह और जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं. लेकिन ठंडे कमरे में यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे मन और शरीर दोनों पर सुस्ती और दूरी का असर दिखने लगता है. यही कारण है कि बहुत से कपल्स अनजाने में ठंडे माहौल के कारण एक-दूसरे से कम जुड़ाव महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें - रात को सोने से इतनी देर पहले छोड़ देना चाहिए फोन, नहीं तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

फिजिकल लैंग्वेज पर असर

कमरे का तापमान बहुत कम होता है, तो हम अक्सर कंबल या कपड़ों में लिपट जाते हैं, जिससे फिजिकल लैंग्वेज और निकटता पर भी असर पड़ता है. सर्द माहौल में रोमांटिक भावनाएं जागृत होना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब शरीर ठंड से लड़ रहा हो. यही वजह है कि अक्सर रोमांटिक मूड को हम हल्की गर्माहट, धीमी रोशनी और आरामदायक माहौल से जोड़ते हैं. 

इंटिमेसी बढ़ाने के लिए क्या करें?

अगर आप अपने पार्टनर के बीच इंटिमेसी को बढ़ाना चाहते हैं, तो कमरे का टेम्परेचर 24–26°C के बीच रखें ताकि कमरा आरामदायक बना रहे, लेकिन बहुत ठंडा न हो.

रात के समय AC टायमर सेट करें जिससे शरीर पर ठंड का लंबे समय तक असर न हो. इसके अलावा सॉफ्ट लाइटिंग और हल्की खुशबू रोमांटिक माहौल बनाने में मददगार होती हैं.

ये भी पढ़ें - बेंचिंग से लेकर सिचुएशनशिप, ब्रेड क्रंपिंग और पॉकेटिंग तक, रिलेशनशिप के ये नए कोड नहीं होंगे पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेश चतुर्थी पर घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट मोदक, जानें आसान रेसिपी
Ganesh Chaturthi 2026 Modak: गणेश चतुर्थी पर घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट मोदक, जानें आसान रेसिपी
रिटायरमेंट के बाद कैसे जिएं अपनी जिंदगी, इन 5 तरीकों से मिलेगी मन को शांति
रिटायरमेंट के बाद कैसे जिएं अपनी जिंदगी, इन 5 तरीकों से मिलेगी मन को शांति
घर में कैसे बनाएं अचारी चिकन? देखें ये आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं अचारी चिकन? देखें ये आसान रेसिपी
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
इवेंट में दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर भारी पड़ीं नीता अंबानी, रेड साड़ी मे लगीं बला की खूबसूरत
इवेंट में दोनों बहुओं से ज्यादा खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, रेड साड़ी में बिखेरा जलवा
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
Embed widget