एक्सप्लोरर

Home Tips: सिर्फ खाना लपेटने के ही काम नहीं आती सिल्वर फॉइल, ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Kitchen Tips: क्या आप भी सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल सिर्फ रोटी लपेटने के लिए करती हैं? आइए आपको उसके बाकी इस्तेमाल बताते हैं.

दुनिया के हर घर की किचन में एल्युमीनियम फॉइल ऐसी चीज बन चुकी है, जिसने खाना पकाने और उसे रखने का तरीका बदल दिया है. खास बात यह है कि एल्युमीनियम से बनीं ये शीट्स पूरी तरह से स्वादहीन और गंधहीन होती हैं. यही वजह है कि इसे कई तरह के काम में इस्तेमाल किया जा सकता है. क्या आप सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल सिर्फ रोटी रखने के लिए ही करती हैं तो यह स्पेशल न्यूज खास आपके लिए तैयार की गई है, क्योंकि सिल्वर फॉइल किचन के कई काम निपटाने में मदद कर सकती है. अगर आपके मन में भी सवाल उठ रहा है कि यह कैसे होगा तो यह खबर पढ़कर खुद ही जान लीजिए.

खाना पकाने में काम आएगी एल्युमीनियम फॉइल

एल्युमीनियम फॉइल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए भी किया जा सकता है. आपको बस खाना पकाने वाली शीट्स और पैन को एल्युमीनियम फॉइल से कवर करना होगा. इससे आपके लिए बर्तन को साफ करना आसान होगा. साथ ही, खाना पकाते वक्त आपको एक जैसी हीट मिलेगी. मान लीजिए कि आपको केक बनाना है तो केक के बैटर को एल्युमीनियम फॉइल डालकर बेक कीजिए. इससे आपका केक अच्छी तरह और जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा.

ओवन को साफ रख सकती है एल्युमीनियम फॉइल

क्या आपको अपना ओवन साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है? अगर आपका जवाब हां है तो एल्युमीनियम फॉइल ओवन को साफ रखने में आपकी मदद कर सकती है. आपको बस ओवन की सबसे नीचे वाली रैक पर एल्युमीनियम फॉइल बिछानी होगी. इससे कोई भी सामान अगर गिरेगा तो वह फॉइल पर ही रह जाएगा और ओवन को साफ करना आसान होगा. हालांकि, आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि आपको एल्युमीनियम फॉइल से ओवन के पूरे बॉटम को कवर नहीं करना है, वरना एयरफ्लो ब्लॉक हो जाएगा. 

कैंची में धार भी रखेगी एल्युमीनियम फॉइल

आपके घर में भी रखी कैंची की धार खराब हो गई है तो आप एल्युमीनियम फॉइल की मदद से उनकी धार तेज कर सकती हैं. इसके लिए आपको एल्युमीनियम फॉइल की एक शीट लेनी होगी और उसे कई बार फोल्ड करना होगा. अब हर फोल्ड को खराब धार वाली कैंची से काट दीजिए. आपको यह प्रोसेस कई बार करना होगा. इसके लिए आप पहले से इस्तेमाल हो चुकी एल्युमीनियम फॉइल भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे कैंची के ब्लेड्स पर धार आ जाएगी और वह सही से काम करने लगेगी. 

यह भी पढ़ें: भूलकर भी मत फेंक देना फटे-पुराने मोजे, इन चीजों में आ सकते हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget