एक्सप्लोरर

ऐसे करें चीनी को डिब्बे में स्टोर तो कभी नहीं आएगी सीलन, लंबे समय तक रहेगी दानेदार

चीनी को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखना चाहिए. इसके लिए कांच का जार सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह नमी को अंदर जाने से रोकता है और चीनी में किसी तरह की गंध भी नहीं आने देता है.

सर्दियों और मानसून का मौसम आते ही किचन की सबसे आम परेशानी चीनी का गीली और चिपचिपी हो जाना बन जाती है. कई बार तो डिब्बे में बंद होने के बावजूद चीनी में पत्थर जैसे ढेले बन जाते हैं, जिससे उसका यूज करना मुश्किल हो जाता है. दरअसल चीनी बहुत जल्दी वातावरण की नमी सोख लेती है. ऐसे में अगर चीनी के स्टोरेज में थोड़ी भी लापरवाही की जाए तो स्वाद खराब होने के साथ-साथ चीटियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय की मदद से आप चीनी को लंबे समय तक सूखा और दानेदार रखा जा सकता है. 

सही कंटेनर का चुनाव जरूरी

चीनी को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखना चाहिए. इसके लिए कांच का जार सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह नमी को अंदर जाने से रोकता है और चीनी में किसी तरह की गंध भी नहीं आने देता है. वहीं अगर आपके पास कांच का जार न हो तो आप अच्छी क्वालिटी का एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

जगह का भी रखें ध्यान

आमतौर पर लोग चीनी का डिब्बा गैस के पास या सिंक के नीचे रख देते हैं, जहां नमी और तापमान में बदलाव ज्यादा होता है. ऐसी जगहों पर रखी चीनी जल्दी पिघलने और चिपकने लगती है. ऐसे में आप कोशिश करें कि चीनी का कंटेनर सूखी और ठंडी जगह पर ही रखा जाए.

ज्यादा स्टोरेज में रखें ये बात

अगर आप घर में ज्यादा मात्रा में चीनी स्टोर करते हैं, तो समय-समय पर डिब्बा खोलकर जांचते रहें. जरूरत पड़ने पर नमी सोखने वाली चीजों को बदल दें, ताकि चीनी खराब न हो.

चीनी की नमी सोखने के उपाय

  • चीनी की नमी सोखने के लिए चीनी के डिब्बे में एक दाे मार्शमैलो डाल देने से अंदर की एक्स्ट्रा नमी सोख ली जाती है और चीनी आपस में नहीं चिपकती है. 
  • इसके अलावा साफ और सूखा मिट्टी का दिया या छोटा टुकड़ा डिब्बे में रखने से नमी कंट्रोल रहती है. 
  • चीनी की नमी सोखने के लिए आप पूरी तरह सूखे संतरे के छिलके चीनी के डिब्बे में रखें. इससे संतरे चीनी की नमी सोखने के साथ-साथ चींटियों से भी बचाव करते हैं.
  • कुछ लौंग चीनी के जार में डाल देने से भी सीलन कम होती है और कीड़े लगने की समस्या भी नहीं होती है. 
  • कच्चे और सूखे चावल को सूती कपड़े की पोटली में बांधकर चीनी के डिब्बे में रखने से भी चावल एक्स्ट्रा नमी को खींच लेता है.

ये भी पढ़ें-हार्ट अटैक से कितना अलग होता है कार्डियक अरेस्ट, वेदांता चीफ के बेटे की इसी से हुई मौत 

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mosquito Control Tips: बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Salt Storage Tips: नमक बरसात में गीला क्यों हो जाता है? बचाने के उपाय
नमक बरसात में गीला क्यों हो जाता है? बचाने के उपाय

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget