एक्सप्लोरर

Home Tips: बिना फ्रिज भी गर्मियों में कभी खराब नहीं होगा दही, बस आजमा लीजिए ये तरीके

How to Store Curd: गर्मियों में अगर आपके पास फ्रिज नहीं है तो दही रखना काफी मुश्किल भरा होता है. आइए आपको दही को खराब होने से बचाने के टिप्स बताते हैं.

गर्मी अपने प्रचंड पर है, जिसने हर किसी का जीना मुहाल कर रखा है. इसके बाद घर में फ्रिज न हो तो हालत खराब होना एकदम तय है. ऐसे में बिना फ्रिज घर में दही रखना मतलब उसे खट्टा होने देना है. आइए आपको ऐसे नुस्खे बताते हैं, जिससे बिना फ्रिज भी दही कतई खट्टा नहीं होगा और उसका स्वाद एकदम मीठा रहेगा.

गर्मियों में होती है यह दिक्कत

भीषण गीर्म के दौरान अगर आप दही बिना फ्रिज के रखते हैं तो वह काफी जल्दी खट्टा हो जाता है. इससे दही का स्वाद भी काफी बिगड़ जाता है, जो खाने में अच्छा नहीं लगा. वहीं, उसका रायता और लस्सी आदि भी खराब बनती है. हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप बिना फ्रिज के भी दही को एकदम फ्रेश रख सकते हैं.

इस तरीके से खट्टा नहीं होगा दही

अगर आप पैकेट वाला दही इस्तेमाल करती हैं तो उसे भी भीषण गर्मी में खट्टा होने से बचा सकती हैं. इसके लिए पैकेट वाले दही को एक कटोरी में रख लीजिए. अब एक बड़े बर्तन में पानी ले लीजिए और उसमें पानी भर लीजिए. इसी पानी के ऊपर आपको दही वाली कटोरी रखनी है. अगर आप यह तरीका आजमाती हैं तो 24 घंटे तक दही को एकदम फ्रेश रख सकती हैं. इस ट्रिक की मदद से दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होगा. उसके स्वाद में भी बदलाव नहीं आएगा. अगर आप 24 घंटे से ज्यादा देर के लिए दही छोड़ देती हैं तो वह खराब हो सकता है या उसमें काफी ज्यादा खट्टापन आ सकता है.

घर में जमा दही कैसे बचाएं?

अगर आप दही घर में ही जमा रही हैं तो इसके लिए भी खास ध्यान रखने की जरूरत है. इसके लिए दूध को अच्छी तरह उबालकर थोड़ी देर कढ़ा लीजिए. अब इसे हल्का गर्म हो जाने दें. जब दूह हल्का गर्म रह जाए, तब उसमें दो चम्मच दही का जामन लगाकर अच्छी तरह फेंट दीजिए. यह बात गौर करने वाली है कि एकदम ठंडे दूध में दही अच्छी तरह नहीं जमता है. वहीं, दूध तेज गर्म हो तो दही पानी छोड़ देता है. ऐसे में दूध को गुनगुना ही रखें. इसके अलावा घर में दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें. अब दही का जामन लगाने के बाद बर्तन को ऐसी जगह रखें, जहां गर्मी हो. करीब 6-7 घंटे तक इसे बिल्कुल भी न छुएं, जिसके बाद दही जमकर तैयार हो जाएगा. यह दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होगा और एकदम बाजार जैसा नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ दांत ही साफ नहीं करता टूथपेस्ट, किचन में भी लगा सकता है चार चांद, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Many Whistles For Potatoes: कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
कितनी सीटी में उबलते हैं परफेक्ट आलू? आज जान लें जरूरी बात
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget