एक्सप्लोरर

Home Tips: वॉशिंग मशीन में अटके रहते हैं कपड़ों के रेशे, आजमाएं ये हैक्स तो चुटकियों में होगी साफ

How to clean Washing Machine: कपड़े धोते-धोते वॉशिंग मशीन में कपड़ों के रेशे फंस जाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि पूरी वॉशिंग मशीन कैसे साफ कर सकते हैं.

कपड़े धोने के मामले में वॉशिंग मशीन हर किसी का काम बेहद आसान कर देती है, लेकिन वॉशिंग मशीन में कपड़ों के रेशे फंस जाते हैं, जिन्हें साफ करना काफी मशक्कत भरा होता है. आइए आपको ऐसे हैक्स बताते हैं, जिनसे आपकी वॉशिंग मशीन चुटकियों में साफ हो जाएगी.

इन चीजों से साफ होगी वॉशिंग मशीन

वॉशिंग मशीन की सफाई शुरू करने से पहले आपको कुछ चीजें जुटा लेनी चाहिए, जिससे बार-बार परेशान न होना पड़े. इस काम के लिए आपको व्हाइट विनेगर, बेकिंग सोडा, सूती कपड़ा या स्पंज, पुराना टूथब्रेश, गर्म पानी, जरूरत पड़ने पर डिटर्जेंट पाउडर पास रख लेना चाहिए. इसके अलावा मशीन धोने के लिए बाल्टी या बेसिन का इस्तेमाल आप अपने हिसाब से कर सकती हैं.

सबसे पहले डिस्पेंसर ड्रॉअर करें साफ

वॉशिंग मशीन के डिस्पेंसर ड्रॉअर को साफ करने के लिए सबसे पहले डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और ब्लीच को वॉशिंग मशीन के डिस्पेंसर ड्रॉअर से निकाल लीजिए. अब गर्म पानी में थोड़ा-सा डिटर्जेंट मिला लीजिए और पुराना टूथब्रथ लेकर डिस्पेंसर ड्राअर पर लगे दाग-धब्बों को रगड़कर साफ कर लीजिए. अब सभी ड्रॉअर को एयर ड्रायर से सुखा लीजिए और उन्हें वॉशिंग मशीन में दोबारा लगा दीजिए.

यह है ड्रम साफ करने का तरीका

वॉशिंग मशीन का ड्रम साफ करने के लिए उसमें दो कप व्हाइट विनेगर डाल दीजिए. इसके बाद मशीन को फुल पर चला दीजिए. विनेगर की मदद से ड्रम में जमे मिनरल डिपॉजिट्स, डिटर्जेंट के निशान और मशीन में फंसे कपड़ों के रेशों को हटाने में मदद मिलती है. इसके अलावा विनेगर से मशीन से आने वाली बदबू भी दूर होती है. जब विनेगर वाला राउंड पूरा हो जाए तो मशीन को एक बार धोकर उसमें एक कप बेकिंग सोडा डाल दीजिए. इससे भी मशीन की बदबू खत्म हो जाती है.

मशीन के बाहरी हिस्से की ऐसे करें सफाई

जब तक मशीन का ड्रम साफ हो रहा है, तब तक आप मशीन के बाहरी हिस्से और कवर की सफाई कर सकती हैं. इसके लिए एक स्प्रे बॉटल में पानी और विनेगर बराबर मात्रा में मिला लीजिए. इस लिक्विड को मशीन के बाहरी हिस्से और कवर पर छिड़क दीजिए. इसके बाद सूती कपड़े या स्पंज से पूरी मशीन को अच्छी तरह रगड़ लीजिए. मशीन के कोनों और कर्व्स की सफाई अच्छी तरह करें, क्योंकि यहां धूल फंसी रह जाती है.

वॉशिंग मशीन का फिल्टर ऐसे होगा क्लियर

अगर आप वॉशिंग मशीन में लगा रिमूवेबल फिल्टर साफ करना चाहती हैं तो सबसे पहले मशीन का मैन्युअल जरूर पढ़ लें, जिससे इस पार्ट के बारे में अच्छी तरह जानकारी मिल जाए. इसके बाद फिल्टर को निकालकर इसे डिटर्जेंट मिले गर्म पानी से अच्छी तरह साफ कर लीजिए.

यह भी पढ़ें: पैन में कभी नहीं चिपकेगी मैक्रोनी, बस आजमा लीजिए ये आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tile Cleaning Hacks: क्या गंदी हो गई हैं बाथरूम की टाइलें? 1 ट्रिक से शीशे सी चमकाएं
क्या गंदी हो गई हैं बाथरूम की टाइलें? 1 ट्रिक से शीशे सी चमकाएं
How To Remove Fridge Smell: फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार
सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार
How To Clean Velvet Furniture: मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget