एक्सप्लोरर

Home Tips: पैन में कभी नहीं चिपकेगी मैक्रोनी, बस आजमा लीजिए ये आसान टिप्स

How to make Macaroni: मैक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद होती है, लेकिन बनाते वक्त यह अक्सर पैन में चिपक जाती है. जानते हैं इस दिक्कत से बचने के टिप्स.

बच्चों के मन को भाने वाली मैक्रोनी को नाश्ते में खाना हर कोई पसंद करता है. झटपट बनने वाली मैक्रोनी का इस्तेमाल सब्जी से लेकर पकौड़े तक में होता है, लेकिन काफी महिलाएं मैक्रोनी नहीं बना पाती हैं, क्योंकि कई बार यह पैन में चिपक जाती है. इसके अलावा कई बार उबालते वक्त मैक्रोनी चिपचिपी भी हो जाती है. आइए आपको ऐसे आसान टिप्स बताते हैं, जिन्हें आजमाने के बाद मैक्रोनी पैन में कभी नहीं चिपकेगी और कभी चिपचिपी भी नहीं होगी.

नमक से ले सकते हैं मदद

जब भी आप मैक्रोनी बनाना चाहती हैं, उसे उबालने की तैयारी कर लीजिए. इसके लिए बर्तन में पानी ले लीजिए और उसमें एक से दो चम्मच नमक डाल लीजिए. अब मैक्रोनी डालकर करीब 10 मिनट तक उबाल लीजिए. इससे न सिर्फ मैक्रोनी जल्दी गल जाएगी, बल्कि चिपचिपी भी नहीं होगी.

तेल से भी दूर होगी दिक्कत

अगर नमक वाला फॉर्म्युला आजमाने में दिक्कत हो रही है तो मैक्रोनी को उबालने के लिए तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप मैक्रोनी को उबालने के लिए पानी में डालें, तब उसमें थोड़ा-सा तेल भी डाल दीजिए. यह बात ध्यान रखनी जरूरी है कि पानी में ज्यादा तेल न डालें, क्योंकि इससे मैक्रोनी का स्वाद खराब हो जाता है. पानी में तेल डालकर उबालने से मैक्रोनी चिपचिपी नहीं होती है और एकदम परफेक्ट बनती है.

कुकर में भी नहीं रहता चिपकने का खतरा

आप मैक्रोनी को उबालने के लिए भगौने की जगह कुकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, कुकर में मैक्रोनी को उबालने में वक्त नहीं लगता है. हालांकि, इस तरकीब में यह बात ध्यान रखनी जरूरी है कि कुकर में ज्यादा पानी नहीं रखना चाहिए. ज्यादा पानी इस्तेमाल करने पर ज्यादा गैस खर्च होगी. साथ ही, मैक्रोनी उबलने में भी वक्त लगता है. कुकर में मैक्रोनी उबालने से उसके चिपचिपे होने का खतरा कम हो जाता है.

यह ट्रिक भी आती है काफी काम

जब भी आप मैक्रोनी उबालने की तैयार करें तो पहले उसे नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए. इसके बाद मैक्रोनी को करीब 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में डालकर छोड़ दीजिए. अब पानी गर्म करके मैक्रोनी उबालेंगे तो वह खराब नहीं होगी. यह बात जरूर याद रखें कि मैक्रोनी को हमेशा हल्की आंच पर ही उबालना चाहिए. तेज आंच पर मैक्रोनी उबालने से उसके खराब होने का खतरा रहता है.

पैन में ऐसे नहीं चिपकेगी मैक्रोनी

जब आप मैक्रोनी में मसाले मिलाने लगती हैं तो वह पैन में चिपक जाती है. इससे बचने के लिए पैन में थोड़ा-सा तेल डाल दीजिए. चिकनाई की वजह मैक्रोनी पैन में नहीं चिपकेगी. इसके अलावा मसाले भी बेहद धीमी आंच पर पकाएं, जिससे उसके चिपकने का खतरा और कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: वास्तु के हिसाब से ऐसे बनवाएं अपनी किचन, सेहत और स्वाद का यूं लगेगा तड़का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget