एक्सप्लोरर

Home Tips: जले हुए बर्तन में भी देख सकेंगे अपना चेहरा, इन तरीकों से ला सकते हैं चमक

Kitchen Hacks: किचन में खाना बनाते-बनाते बर्तन अक्सर काले हो जाते हैं या जल जाते हैं. आइए आपको उन्हें चमकाने का तरीका बताते हैं.

कहते हैं कि दिल का रास्ता इंसान के पेट से होकर गुजरता है, लेकिन इस रास्ते को बनाने के चक्कर में बर्तनों को अपनी कुर्बानी देनी पड़ती है. वे या तो बुरी तरह काले हो जाते हैं या गैस की आंच से जल जाते हैं. इन बर्तनों को साफ करने में पसीने छूट जाते हैं. आइए आपको ऐसी तरकीब बताते हैं, जिनसे ये बर्तन इस कदर चमकेंगे कि आप उनमें अपना चेहरा भी देख पाएंगे. 

इस वजह से जल्दी जलते हैं बर्तन

सवाल यह उठता है कि क्या बर्तन तेज आंच की वजह से ही काले होते हैं या जल जाते हैं. दरअसल, जब आप तेज आंच पर पूड़ी या पकौड़े तलते हैं तो इसका असर बर्तनों पर पड़ता है. इसकी वजह से बर्तन जलकर काले हो जाते हैं. कई बार लापरवाही की वजह से भी बर्तन काले हो जाते हैं या जल जाते हैं, क्योंकि कई बार महिलाएं बर्तन को गैस पर रखने के बाद उसके बारे में भूल जाती हैं.

बेकिंग सोडा बड़े काम का

अगर आप भी जले हुए बर्तनों को साफ करते वक्त परेशान हो जाते हैं तो आपकी टेंशन बेकिंग सोडा दूर कर सकता है. इसके लिए बर्तन पर कुछ देर के लिए बेकिंग सोडा को रगड़ दीजिए. इसके बाद बर्तन में थोड़ा-सा लिक्विड सिरका डाल दीजिए और बर्तन को 20-25 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. अब स्क्रब की मदद से बर्तन को रगड़ दीजिए और देखिए कि वह बिल्कुल नए जैसा हो जाएगा.

नमक-सिरका भी किसी से कम नहीं

जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए नमक और सिरका भी काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच नमक में दो चम्मच सिरका और थोड़ा-सा डिशवॉश सोप मिला लीजिए. इस पेस्ट को जले हुए बर्तन पर लगाने के बाद उसे करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. अब बर्तन को अच्छी तरह रगड़ दीजिए. बर्तन इस तरह चमकेगा कि आप उसमें अपना चेहरा देख पाएंगे. यह ध्यान रखना जरूरी है कि बर्तन को रगड़ते वक्त उस पर अच्छी तरह प्रेशर बनाए रखिए.

नींबू और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन भी करेगा मदद

बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन भी जले और काले बर्तनों को चमकाने में काफी काम आ सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले जले हुए बर्तन पर बेकिंग सोडा डालना होगा. अब नींबू ले लीजिए और उसे बर्तन पर थोड़ी देर तक रगड़ते रहिए. इसके बाद बर्तन को आधे घंटे तक सूखने के लिए रख दीजिए. अब स्पंज लीजिए और बर्तन को उससे अच्छी तरह रगड़ दीजिए. इसके बाद बर्तन पर न तो जले का निशान रहेगा और न ही कालापन. वह इस तरह चमकेगा कि बर्तन एकदम नए जैसा लगने लगेगा. 

यह भी पढ़ें: कूलिंग कम कर रहा एसी तो टेक्नीशियन की तरह खुद ही कर लें साफ, चुटकियों में सीखें हैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
When To Replace Mop: कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget