एक्सप्लोरर

Home Tips: गैस के ऊपर वाली दीवार पड़ रही है काली, तो इसे सफेद करने के लिए करें ये काम

Home Tips: किचन में भी खाना बनाते वक्त होने वाले धुएं की वजह से दीवारें काली पड़ जाती है. इससे बचने के लिए आप ये खास ट्रिक फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में. 

घर को साफ सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है. इससे घर की सुंदरता बरकरार रहती है. साथ ही स्वास्थ्य समस्या से भी घर के लोग बचे रहते हैं. लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त महिलाओं को ऐसी कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है, जिससे वह हमेशा परेशान रहती हैं.

क्या आपके किचन में भी खाना बनाते वक्त होने वाले धुएं की वजह से दीवारें काली पड़ जाती है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी खास ट्रिक बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो कर आप किचन की काली दीवारों से छुटकारा पा सकती हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में. 

किचन की काली दीवारों से छुटकारा

जब भी आप गैस के आसपास की सफाई करें, तो सबसे पहले गैस को बंद कर दें. यह अच्छे तरीके से बंद हो, जाए तब इसे एक तरफ रख दे और किचन को थोड़ा खाली कर ले. अब जहां पर दीवारें काली पड़ गई है, वहां पर स्पंज की मदद से साफ करें. सबसे पहले एक कप गुनगुने पानी में थोड़ी साबुन मिलाकर हल्के हाथों से स्पंज की मदद से दीवार को साफ करें. 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए एक कप पानी में आधा कप बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना ले. फिर स्पंज की मदद से दीवारों पर हल्के हाथ से रगड़े. ऐसा करने से कालापन दूर होगा. स्पंज से रगड़ने के थोड़ी देर बाद आप साफ कपड़े से दीवार को पोंछ लें. इसके अलावा आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं. एक कप सफेद सिरके में एक कप पानी मिला दें, इस घोल को तैयार कर स्पंज की मदद से हल्के हाथों से कालेपन को निकाले.

बेकिंग सोडा और नींबू

आप बेकिंग सोडा और नींबू दोनों का साथ में इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आप एक कप बेकिंग सोडा और नींबू दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को काली हो रही दीवार पर 30 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के हाथों से स्पंज से रगड़ दें. इससे दीवार का कालापन दूर होगा.

बाजार में प्रोडक्ट

यही नहीं बाजार में प्रोडक्ट आपको मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप किचन की काली दीवारों को साफ कर सकती हैं. लेकिन ध्यान रहे जब भी आप घरेलू नुस्खे को आजमा कर दिवाली साफ करें तो बाद में साफ कपड़े से जरूर पोछना. खाना बनाते वक्त आप किचन में एग्जास्ट को चालू कर दें. इसके अलावा सबसे जरूरी बात एल्युमिनियम या पीतल की दीवारों पर सिरका का इस्तेमाल न करें 

यह भी पढ़ें:  Home Tips: भारी कंबल को वॉशिंग मशीन में धोना सही होता है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget