एक्सप्लोरर

Home Tips: बरसात के मौसम में कपड़ों पर लग गए हैं कीचड़ के दाग, तो इन टिप्स को अपनाकर आसानी से करें साफ

Home Tips: घर में अगर किसी के कपड़े कीचड़ की वजह से खराब हो गए हैं और दाग धब्बे साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. ये सभी टिप्स कीचड़ के दाग साफ करने में मदद करेगी.

बरसात का मौसम अपने साथ कई परेशानियों को लेकर आता है. वैसे तो यह मौसम बड़ा सुहावना होता है, लेकिन बरसात की वजह से होने वाले कीचड़ को कोई पसंद नहीं करता है. कई बार तो कीचड़ हमारे कपड़ों पर लग जाता है और फिर कपड़ों को साफ करने में काफी किल्लतों का सामना करना पड़ता है, जिससे अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं. अगर आपके बच्चे या फिर घर में किसी के कपड़े कीचड़ की वजह से खराब हो गए हैं और दाग धब्बे साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में.

कपड़ों से हटाएं कीचड़ के दाग 

कपड़े पर जैसे ही कीचड़ का दाग लगता है. आप तुरंत उस कपड़े को साफ करने की कोशिश करें. क्योंकि अगर कीचड़ एक बार जम जाता है, तो इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा कीचड़ को सबसे पहले आप बिना पानी लगाएं ब्रश की मदद से साफ कर लें, फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल कर इसे साफ करने की कोशिश करें. अगर यह पानी से साफ नहीं होता है, तो आप डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर यह दाग थोड़ा जिद्दी है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं, थोड़ी देर तक इसे लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से कीचड़ का दाग आसानी से निकलेगा. बेकिंग सोडा में नेचुरल स्टैंड रिमूवर होता है, जो कीचड़ के दाग को हटाने में मदद करता है. 

सिरके का इस्तेमाल

कीचड़ के जिद्दी दाग को हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिरके को पानी में मिलाकर थोड़ी देर के लिए कपड़े पर लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें. इसके अलावा आप कीचड़ के दाग को हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. नींबू के रस को कीचड़ वाले दाग पर लगाएं, थोड़ी देर के बाद साफ पानी से कपड़ा धो ले.

ड्राई क्लीनिंग पर दें

आप कीचड़ के इन कपड़ो को आप हाथ से धो सकते हैं या फिर वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इन सभी नुस्खे के बाद भी कीचड़ थोड़ा रह जाता है, तो आप यह कपड़े ड्राई क्लीनिंग पर दें सकते हैं. इन सभी टिप्स को अपनाकर आप बरसात के मौसम में खराब होने वाले कपड़ों को अच्छे से साफ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Home Tips: दरवाजे से आने वाली आवाज से आप भी हैं परेशान, तो इन चीजों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेड बच गई... इसे फ्रिज में रखें या नॉर्मल टेंपरेचर पर? जानें यहां
ब्रेड बच गई... इसे फ्रिज में रखें या नॉर्मल टेंपरेचर पर? जानें यहां
Drinking Water Quality: क्या आपका नल का पानी पीने लायक है? घर पर ऐसे करें 5 मिनट में जांच
क्या आपका नल का पानी पीने लायक है? घर पर ऐसे करें 5 मिनट में जांच
क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget