एक्सप्लोरर

मौसम बदलते ही आपके घर में भी दिखने लगे हैं कॉकरोच, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

मौसम बदलते ही घरों में कॉकरोच दिखाई देना आम है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. बोरिक एसिड, नीम का तेल, नींबू पानी जैसे आसान उपाय से घर को साफ और कीटमुक्त रखा जा सकता है.

जैसे ही मौसम बदलता है खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में घरों में कॉकरोच का दिखाना आम हो जाता है. यह कीट न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि कई बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं. मेम्फिस जैसे इलाके में जहां गर्म और नम मौसम रहता है वहां कॉकरोच तेजी से पनपते हैं. अचानक घर में इनका आना परेशान कर सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपाय से आप इन्हें दूर रख सकते हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि मौसम बदलते ही अगर आपके घर में कॉकरोच दिखे तो किन तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं.  

क्यों बढ़ती है कॉकरोच की संख्या

मौसमी बदलाव जैसे तापमान में उतार चढ़ाव, बारिश या नमी कॉकरोच को उनके पुराने ठिकानों से बाहर निकलने और इंसानी घरों की ओर रुख करने पर मजबूर कर सकते हैं. इसके अलावा घरों में मौजूद खानापानी और गर्मी भी इन्हें आकर्षित करती है. दीवारों की दरारें, दरवाजाें की खाली जगह और पाइपलाइन जैसे एंट्री पॉइंट इनके के लिए आसान रास्ते बन जाते हैं.

इन घरेलू उपाय से करें कॉकरोच का सफाया

बाेरिक एसिड पाउडर

कॉकरोच को खत्म करने का यह एक असरदार तरीका है. इसे घर के कोनों या फर्श पर हल्का छिड़क दें. लेकिन ध्यान रखें कि यह गीला हो जाए तो असर खो देता है. साथ ही ध्यान रखें कि इस एसिड पाउडर को बच्चों या पालतू जानवरों से दूर रखें.

बेकिंग सोडा और शक्कर का मिश्रण

बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और शक्कर का मिश्रण कॉकरोच के आने वाले स्थान पर रखें. शक्कर इन्हें आकर्षित करती हैं और बेकिंग सोडा उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

तेजपत्ता

तेजपत्तें की खुशबू कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इसलिए इन्हें कूटकर या साबुत रूप में रसोई, अलमारी और ड्रॉअर में रख सकते हैं. जिससे कॉकरोच पनपने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

डाइअटोमेशियस

यह एक नेचुरल पाउडर है जो कॉकरोच की बाहरी परत को काटकर उन्हें मार देता है. इसे आप उन जगहों पर आप छिड़क सकते हैं जहां आपके घर में कॉकरोच अक्सर नजर आते हैं.

व्हाइट सिरका

सिरके और पानी का गोल बनाकर आप घर के उन हिस्सों में स्प्रे कर सकते हैं जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं. सिरके की तेज गंध कॉकरोच को दूर रखने में मदद करती है.

पुदीना ऑयल

पुदीना ऑयल की खुशबू कॉकरोच को दूर रखती है. इसे पानी में मिलाकर आप घर में स्प्रे कर सकते हैं. यह न केवल कीटों से बचाएगा बल्कि घर को ताजगी से भर देगा.

नीम का ऑयल

नीम में मौजूद तत्व कॉकरोच को खत्म करने में असरदार होते हैं. ऐसे में आप थोड़ा सा नीम का तेल पानी में मिलाकर घर में स्प्रे कर सकते हैं. या फिर इस पाउडर को कॉकरोच वाले इलाकों में आप छिड़क सकते हैं.

नींबू का रस

नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है जो कॉकरोच को घरों से दूर रखता है. ऐसे में घरों से कॉकरोच को दूर रखने के लिए नींबू पानी से फर्श पर पोछा लगा सकते हैं और रसोई को साफ कर सकते हैं.

एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल की गंध कॉकरोच को बर्दाश्त नहीं होती है. ऐसे में कुछ बूंदे पानी में मिलाकर आप इसे स्प्रे कर सकते हैं. खासकर रसोई और बाथरूम जैसी जगह पर.

साबुन और पानी का स्प्रे

साबुन और पानी के स्प्रे से भी कॉकरोच दूर भाग सकते हैं. ऐसे में आप साबुन और पानी के स्प्रे को सीधा कॉकरोच पर छिड़क सकते हैं. यह उनके शरीर को ढक देता है और सांस लेने में रुकावट पैदा कर देता है. जिससे वह जल्दी-जल्दी मर जाते हैं.

ये भी पढ़ें- गुलाबी नमक या सफेद नमक, सेहत के लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
Wheat Flour Storage: क्या आपका आटा भी हो जाता है खराब? ऐसे रखें महीनों तक फ्रेश
क्या आपका आटा भी हो जाता है खराब? ऐसे रखें महीनों तक फ्रेश
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget