एक्सप्लोरर

Health Tips: नाखूनों में भी लग जाती है फंगस, जानिए ठीक करने के लिए क्या करें?

Nail Fungus Treatment: कुछ लोगों के हाथ पैरों के नाखून अजीब से हो जाते हैं. इसकी वजह फंगस भी हो सकती है. अगर आपके हाथ-पैर के नाखूनों में फंगस हो गई है तो इन घरेलू उपायों से ठीक करें.

Nail Infection Remedies: सुंदर हाथ-पैर भी खूबसूरती की निशानी होते हैं. हालांकि नाखून हमारे स्वास्थ्य का हाल भी बता देते हैं. पहले डॉक्टर आंखें और नाखून चेक करके बीमारी के बारे में जान लेते थे. शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है. कई बार नाखूनों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. कई बार नाखूनों का रंग बदल जाता है, नाखून टूटने लगते हैं या फिर कई बार ठीस से देखभाल और सफाई नहीं करने से नाखून में फंगस की समस्या पैदा हो जाती है. नेल फंगस को आप कुछ घरेलू नुस्खों से ठीक कर सकते हैं. 

1- नारियल का तेल- अगर फंगस ज्यादा नहीं बढ़ी है तो आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. कोकोनट ऑयल में एंटीफंगल तत्व होते हैं जो नाखूनों को स्वस्थ बनाते हैं. आप रोजाना नाखूनों पर नारियल का तेल इस्तेमाल करें. इसके लिए नारियल के तेल में 1 चुटकी हल्दी मिला लें और लगाएं. हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो फंगस को ठीक करते हैं. 

2- एलोवेरा जेल- अगर फंगस की समस्या हो रही है तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल में एंटीफंगल तत्व होते हैं. जो नेल फंगस की समस्या को दूर करते हैं. इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर नाखूनों पर लगा लें. आप रात में जेल लगाएं या दिन में दो बार लगाएं. इससे नाखूनों में शाइन आ जाएगी.

3- सिरका- सिरका में एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते हैं जो फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं. अगर आपके नाखून या उसके आस-पास फंगस जैसी लग गई है तो इसके लिए 1 कप सिरका लेकर इसमें 1 कप पानी मिला दें. अब 20 मिनट तक इसमें नाखूनों को डिप करके रखें. इसके बाद हाथों को तौलिया से पौछ लें.

4- बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा नाखूनों के अंदर जमी गंदगी को साफ करता है. इसमें पाए जाने वाले एक्‍सफोलिएटिंग के गुण नाखूनों को क्लीन करते हैं. इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लें. अब इसे नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. समय पूरा होने पर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें. अगर नींबू से जलन हो रही है तो सिर्फ बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर भी लगा सकते हैं. 

5- अजवायन का तेल- फंगस से राहत पाने के लिए आप अजवायन के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको 2 बूंद अजवायन का तेल लेना है और इसमें 1 स्पून नारियल का तेल मिला लें. इस मिश्रण को नाखूनों पर लगा लें. इससे आपको काफी आराम मिलेगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: विटामिन सी की कमी से चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, न करें नज़रअंदाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget