एक्सप्लोरर

होली खेलने से पहले अपनी स्किन के लिए करें ये उपाय, आज से ही कर दें शुरू

रंगों के त्योहार में परिवार-दोस्तों के साथ खूब एंजॉय किया जाता है. पूरा माहौल कलरफुल हो जाता है. हालांकि, इस त्योहार में इस्तेमाल होने वाले रंग कई बार स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

Pre Holi Skin Care Tips : रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिनों में आने वाला है. हर कोई इस फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. होली की मौज-मस्ती के बीच केमिकल वाले और सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल होता है, जो स्किन और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए मस्ती और कलरफुल फेस्टिवल को मनाने से पहले कुछ ऐसे उपाय कर लेने चाहिए, ताकि स्किन को नुकसान न होने पाए. यहां जानिए होली (Holi 2025) से पहले त्वचा की देखभाल के लिए क्या करने चाहिए.

होली से पहले त्वचा की देखभाल कैसे करें

1. त्वचा को डैमेज होने से बचने के लिए करें तैयार

होली में धूप, पानी और सिंथेटिक कलर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप पहले से ही इसकी तैयारी कर लें तो होने वाले डैमेज से बचा जा सकता है. इसलिए आज से ही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना शुरूकर दें. सुबह और रात में अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग लगाएं.

2. चेहरे को गुलाब जल-कच्चे दूध से साफ करें

होली से पहले बचे दिनों में चेहरे को गुलाब जल या कच्चे दूध से अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद किसी अच्छे क्लींजर से चेहरे को धो लें. अपने चेहरे पर टोनर लगाएं. इसकेबाद चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों को मॉइस्चराइज करें.

3.  स्किन पर लगाएं तेल

होली से पहले त्वचा (Holi Skin Care Tips) में अच्छी तरह से तेल लगाएं. नारियल और बादाम का तेल त्वचा पर सुरक्षात्मक परत बनाने का काम करते हैं और बैरियर बन जाते हैं. जिससे सिंथेटिक रंग के हानिकारक केमिकल्स स्किन के अंदर नहीं जा पाते. तेल से रंग को रिमूव करना भी आसान हो जाता है.

4. सनस्क्रीन लगाना न भूलें

आम दिनों में सनस्क्रीन (Sun Screen) आप जरूर लगाते होंगे लेकिन होली से पहले इसकी जरूरत बढ़ जाती है. चूंकि होली घर के बाहर खेली जाती है. इसलिए वाटरप्रूफ सनस्क्रीन स्किन के लिए अच्छी हो सकती है.  सनस्क्रीन त्वचा और सूर्य के बीच एक सुरक्षात्मक परत बनाकर UV किरणों से बचाने में मदद करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget