एक्सप्लोरर

Hindi Diwas 2022: अपनी हिंदी को कितना जानते हैं आप? जानें 10 दिलचस्प बात

Hindi Diwas 2022: हिंदी की लिपी देवनागरी है. इसके कई शब्द ऐसे हैं, जो सीधे-सीधे संस्कृत से लिए गए हैं. 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया.

Hindi Diwas Facts: देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022) मनाया जाता है. हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से है. विश्व में 420 मिलियन से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनकी पहली भाषा हिंदी है. वहीं, 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के तौर पर हिंदी लिखते-बोलते, पढ़ते और समझते हैं. हिंदी दिवस के खास मौके पर जानिए हिंदी दिवस और हिंदी से जुड़े 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स...
  1. आजादी के बाद भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के तौर पर स्वीकार किया. 
  2. 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया.
  3. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था और 14 सितंबर, 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया. 
  4. दुनियाभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी, 2006 को पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया गया.
  5. आधिकारिक तौर पर भाषा को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य बिहार था. साल 1881 में बिहार ने हिंदी को आधिकारिक राज्य भाषा बनाया था.
  6. खड़ी बोली की शुरुआत 1900 में हुई थी. खड़ी भाषा में पहली कहानी इंदुमती में किशोरीलाल गोस्वामी ने लिखी थी. कहानी की भाषा करीब-करीब वैसी ही है, जैसा आज हम बोलते, लिखते पढ़ते और समझते हैं.
  7. हिंदी खुद भी फारसी का शब्द है. फारसी के 'हिंद' से निकली है हिंदी. जिसका मतलब होता है 'सिंधु नदी की भूमि'.
  8. आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक भाषा हिंदी भी है.
  9. भारत के बाहर बांग्लादेश, नेपाल, फिजी, मॉरीशस, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, यूके, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो और जर्मनी में हिंदी बोली जाती है.
  10. गुरु, कर्म, मंत्र, निर्वाण, योग, अवतार, जंगल, खाकी, बंगला, पंच, पजामा, लूट, शैंपू, शरबत, आंधी और ठग जैसे कई शब्द अंग्रेजी ने हिंदी से उधार लिए हैं. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी के शब्द शामिल हैं.
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget