एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: सालभर डराती रहीं हार्ट अटैक से मौत की खबरें, कई बड़ी सेलिब्रिटीज की गई जान, ये खबरें छाई रहीं

इस साल 2024 में एक बार फिर दिल की बीमारियां चुनौती बनकर सामने आईं. इसकी वजह से कई बड़ी सेलिब्रिटीज की जान चली गई. आने वाला साल में इससे बचने के लिए हर किसी को कोशिश करनी चाहिए.

Year Ender 2024: दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. हर साल बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी हार्ट डिजीज से अपनी जान गंवा देते हैं. वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, दुनिया में हार्ट से जुड़ी समस्याओं से 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. इस हिसाब से हर 1.5 सेकेंड पर एक इंसान की जान हार्ट की बीमारी से चली जाती है. WHO के अनुसार, दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण दिल की बीमारियां ही हैं. 2019 में इसकी वजह से करीब 1.79 करोड़ लोगों की मौत हो गई थी. इनमें 85% मौतें तो सिर्फ हार्ट अटैक और स्ट्रोक से हुई थीं.

जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में पब्लिश एक स्टडी में बताया गया कि 2016 में भारत में हार्ट डिजीज से पीड़ितों की संख्या करीब 5.4 करोड़ थी, जो लगातार बढ़ रही है. साल 2024 भी हार्ट अटैक-कार्डिएक अरेस्ट से मौत की खबरें आती रहीं. पूरे साल इससे जुड़ी कई बातों ने खूब डराया. आइए जानते हैं ऐसी कुछ घटनाओं को...

यह भी पढ़ें :भारत में हर घंटे सांप के काटने से जाती है 6 लोगों की जान, अब सरकार ने उठाया ये कदम

2024 में दिल की बीमारियों से कई सेलिब्रिटीज की मौत

इस साल 2024 में दिल की गंभीर समस्याओं की वजह से भारत में ही लाखों लोगों की मौत हो गई. साल के दूसरे महीने 20 फरवरी को जाने-माने टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उन्हें 'हिटलर दीदी' जैसे टीवी शो में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था. एक्ट्रेस कविता चौधरी की मौत भी सडन कार्डिएक अरेस्ट से हुई. वह कई प्रतिष्ठित विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं. इसके अलावा 48 साल के टीवी एक्टर और मॉडल विकास सेठी की मौत भी हार्ट अटैक से हो गई थी. 

कार्डियक अरेस्ट से इस शख्सियत की गई जान

9 जून 2024 का दिन था. भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच चल रहा था. इस मैच को देखने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) प्रेसीडेंट अमोल काले भी पहुंचे थे. मैच के अगले दिन उनका अचानक से निधन हो गया. मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था. अमोल की उम्र सिर्फ 48 साल थी.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

वैक्सीनेशन की वजह से हार्ट अटैक का मामला

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा रही कोरोना वैक्सीन से हार्ट अटैक की खबरों की. कुछ रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई कि वैक्सीनेशन की वजह से हार्ट अटैक और युवाओं में मौत के मामले बढ़ गए हैं. हालांकि, ICMR ने इसे गलत बताया और कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. आईसीएमआर ने एक अध्ययन के आधार पर कहा वैक्सीन को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है.

2024 से क्या सीख

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हार्ट डिजीज का रिस्क आने वाले समय में भी रहेगा, इसलिए हर किसी को जानना जरूरी है कि हार्ट अटैक या ऐसी कंडीशन में जान कैसे बचाई जाए. हर किसी को CPR को समझने की जरूरत है, ताकि समय पर मरीज को मदद देकर उसकी जान बचाई जा सके. इसके अलावा सही लाइफस्टाइल और खानपान रखने के साथ एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget