एक्सप्लोरर

दिसंबर की गर्मी बढ़ा सकती है इन बीमारियों का खतरा, संभलकर रहें वरना...

इस बार दिसंबर महीने में मौसम गर्म है. तापमान ज्यादा होने से लोग परेशान हैं. इस तरह का मौसम सेहत पर कई तरह का असर डाल सकता है. इससे बचने के लिए सही डाइट और खुद का सही तरह ख्याल रखना चाहिए.Al

Warm December Health Risks : दिसंबर शुरू हुए करीब-करीब एक हफ्ते का वक्त होने वाला है लेकिन ठंड पूरी तरह नहीं आ पाई है. कई जगह अभी भी तापमान ज्यादा है और लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं. ऑफिस और घरों में कूलर-एसी चलाए जा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स, इस तरह के मौसम में ज्यादा सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि जरा सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है. खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे और मरीजों के लिए समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में तापमान (Temperature) ज्यादा होने का सेहत पर क्या असर होता है...

ये भी पढें: डायबिटीज मरीज सर्दियों में रोजाना खाएं ये हरी पत्तियां, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

दिसंबर में गर्मी महसूस होने का सेहत पर असर

1. वायरल इंफेक्शन का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिसंबर में गर्म मौसम सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है. गर्मी और फ्लूइड लॉस की वजह से हीट से जुड़ी बीमारियां घेर सकती हैं.  लंबे समय तक गर्म मौसम में मच्छर पनप सकते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा रहता है.

2. एलर्जी, सांस की समस्याएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर पॉल्यूशन और क्लाइमेट चेंज की वजह से दिसंबर में ठंड कम और गर्मी ज्यादा लग रही है. इस तरह का मौसम नाक और गले की एलर्जी बढ़ा सकता है. इसकी वजह से आंखों में जलन और सांस की बीमारियां बढ़ सकती है. ब्रोंकियल अस्थमा, COPD और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं.

ये भी पढें: पीरियड्स के दौरान क्या आपको भी होता है सिरदर्द? हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

3. डिहाइड्रेशन

गर्मी ज्यादा महसूस होने से शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकती है. जिसका असर दिमाग और शरीर के अन्य अंगों पर पड़ सकता है. इसके अलावा दिसंबर में गर्म मौसम दिल की बीमारियां और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है.

बीमार होने से बचने के लिए क्या करें

1. सेहत की नियमित जांच कराएं.

2. पोषण से भरपूर आहार ही लें.

3. पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए पानी पिएं.

4. वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget