एक्सप्लोरर

पीरियड्स में चॉकलेट खानी चाहिए या नहीं? क्या सच में दर्द से मिलती है राहत?

आमतौर पर डार्क चॉकलेट पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए जानी जाती है. क्योंकि इसमें कोकोआ बीन्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स का एक अच्छा सोर्स है.

Periods Chocolate Connection: ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द का एहसास होता है. पेट, कमर और जांघों में होने वाले दर्द इतने ज्यादा होते हैं कि पूरा शरीर अकड़ जाता है. कुछ महिलाएं दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीरियड्स पेन किलर टेबलेट तक का इस्तेमाल करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं चॉकलेट का सहारा लेती हैं. कई महिलाएं ऐसा मानती हैं कि पीरियड्स में चॉकलेट खाने से उन्हें काफी हद तक दर्द से राहत मिलती है. चॉकलेट उन फूड आइटम्स में से एक है, जिसे महिलाएं पीरियड्स के दौरान खाना सबसे ज्यादा पसदं करती हैं. आमतौर पर डार्क चॉकलेट पीरियड के दर्द को दूर करने के लिए जानी जाती है. क्योंकि इसमें कोकोआ बीन्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स का एक अच्छा सोर्स है. 

चॉकलेट और पीरियड्स

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हार्मोनल चेंजेज होने के कारण ही इस तरह के फूड आइटम को लेकर क्रेविंग होती है. पीरियड्स में इस खाने से एक पल के लिए राहत भी मिलता है. यही वजह है कि ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की तलब लगती है. एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक, कॉलेज में 28.9 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की इच्छा की बात कबूली है. चॉकलेट की क्रेविंग पीरियड्स के आने से लगभग 4 दिन पहले शुरू होती है और खत्म होने तक चलती है.

डार्क चॉकलेट पीरियड्स के लिए एक अच्छी चॉकलेट समझी जाती है. इसमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. महिलाओं में पीरियड्स से ठीक पहले इन्हें खाने की इच्छा पैदा होती है. पीरियड्स के दौरान भी वो इन्हें खाना पसंद करती हैं. 

पीरियड्स के दौरान क्यों खानी चाहिए चॉकलेट

1. एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चॉकलेट खाने से महिलाओं का मूड अच्छा रहता है और वे खुश महसूस करती हैं. डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन, एक एंटीडिप्रेसेंट होता है, जो आपको आराम पहुंचाने में मदद करता है. डार्क चॉकलेट में शामिल फ्लेवनॉल्स मूड को बेहतर बनाने और आनंदमयी अनुभूति देने का काम करता है. 

2. चॉकलेट पीरियड्स के दौरान महिलाओ में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है. पीरियड्स के कारण होने वाले दर्द की वजह से घर के काम या अन्य कार्यों को करने में कठिनाई महसूस होती है. चॉकलेट, कोर्टिसोल के लेवल को कम करती है, जो एक तनाव पैदा करने वाला हार्मोन है. 

3. चॉकलेट पीरियड क्रैम्प्स की समस्या को दूर करने में मददगार है. कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है. चॉकलेट उन क्रैम्प्स का सबसे अच्छा सॉल्यूशन है. डार्क चॉकलेट में फिनोल और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. साथ ही साथ कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, ओमेगा-3 और 6 की कुछ मात्रा और मैग्नीशियम जैसे- मिनरल्स होते हैं. 

पीरियड्स के दौरान पसंदीदा खाना खाने की क्रेविंग होना नॉर्मल बात है. पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे पसंदीदा फूड आइटम्स के लिए क्रेविंग बढ़ जाती है. चॉकलेट ज्यादातर महिलाओं के लिए एक ऐसा आराम और राहत पहुंचाने वाला प्रोडक्ट है, जो उनके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कार्टून देखते देखते 5 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, सर्दी में ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget