एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही शरीर में होती है अकड़न और दर्द, इन बीमारियों के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण

सुबह उठने के बाद हमें तरोताजा और एनर्जेटिक फिल करना चाहिए वहीं कुछ लोग अपने शरीर में दर्द महसूस करते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों होता है?

एक अच्छी हेल्थ के लिए नींद बेहद जरूरी है. इससे मन और शरीर दोनों अच्छा बना रहता है. एक बिजी शेड्यूल के बाद हम अपने बेड पर जाते हैं और नींद लेते हैं तो बस ऐसा लगता है कि पूरी शरीर की थकावट दूर हो गई है. सुबह उठने के बाद हमें तरोताजा और एनर्जेटिक फिल होता है.  वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सुबह उठने के साथ शरीर में दर्द महसूस होता हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है? सुबह उठते वक्त शरीर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- बुखार, अगर आप ट्रेवल करके आए हैं तो उसके बाद की थकान, शरीर में पानी की कमी, डायबिटीज, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया आदि हो सकता है.

इन वजहों से सुबह उठने के साथ शरीर में रहता है दर्द

पारस हॉस्पिटल्स इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ संजय गुप्ता के मुताबिक सुबह उठने के साथ शरीर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि आप अपनी नींद काफी दिनों से पूरी नहीं कर रहे हैं. हर व्यक्ति के नींद लेने का तरीका अलग होता है. ज्यादातर लोगों के लिए साइड स्लीपिंग सबसे अच्छा काम करती है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें सोते समय सांस लेने में तकलीफ होती है, जिसमें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया भी शामिल है. ऐसा इसलिए है क्योंकि "अतिरिक्त वजन आपकी गर्दन और पीठ पर दबाव डालता है, जिसके परिणामस्वरूप असुविधा होती है.

इसके साथ ही अधिक वजन होने के कारण भी आपको सोते समय सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. जो आपकी नींद को भी इफेक्ट कर सकती है. शरीर में दर्द आपके बिस्तर के गद्दे के कारण भी हो सकती है. सिर्फ इतना ही नींद की कमी के कारण कई बीमारियां के साथ-साथ दिल की बीमारी और स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है. 

ओखला रोड फोर्टिंस एस्कॉर्ट्स के जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड ऑर्थोपेडिक्स के डायरेक्टर डॉ. अमन दुआ के मुताबिक सुबह-सुबह शरीर में दर्द भी रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसे इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस का एक प्रमुख लक्षण है. सुबह की जकड़न एक काफी सामान्य लक्षण है. विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों में पहले से मौजूद जोड़ों के दर्द और रुमेटीइड गठिया के मरीजों में अक्सर यह लक्षण देखा जाता है. 

 शरीर में दर्द आम है और थकान का कारण हो सकता है, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वे अन्य स्थितियों का संकेत भी हो सकते हैं. हालांकि अधिकांश शारीरिक दर्द हानिकारक नहीं होते हैं, फिर भी यह जानना महत्वपूर्ण है कि उन्हें क्या होता है और डॉक्टर से कब सलाह लेना चाहिए. शरीर में दर्द किस तरह की है और दोनों में उतार-चढ़ाव हो रहा है या नहीं. हमेशा एक चीज का ध्यान देना चाहिए कि वह यह कि स्थायी दर्द या तेज दर्द से बचना चाहिए. जबकि कुछ दर्द मांसपेशियों में तब होता है जब हम जागते हैं. कई बार तनाव के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget