एक्सप्लोरर

ऑफिस में भी नींद आती है... और कुछ खाते ही सोने का मन करता है तो ये है आपकी समस्या का समाधान

Feeling Sleepy At Work: ऑफिस टाइम में नींद आना वाकई परेशान करने वाला होता है क्योंकि सो गए या वर्क स्पीड कम हुई तो काम के घंटे लंबे खिंच जाएंगे या फिर पेडिंग काम का प्रेशर बढ़ता जाएगा. यहां जानें उपाय

Feel Sleepy In Office: पूरी रात अच्छी तरह नींद लेने के बाद भी ऑफिस में आपको नींद आती है? क्या कुछ खाने के बाद सोने का मन करता है? क्या लंच करने के बाद बहुत तेज नींद आती है? अगर इनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर आप हां में देते हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है. क्योंकि यहां आपकी इस समस्या के कारण और समाधान दोनों ही बताए जा रहे हैं...

ऑफिस में नींद आना दो कारणों के चलते होता है, पहली बात, रात को जब आप सोए तो आपकी नींद की क्वालिटी अच्छी नहीं थी और दूसरा ये कि आपका पाचन तंत्र कमजोर हो गया है. अब सवाल ये उठता है कि आप पहचानें कैसे कि आपकी समस्या क्या है? तो सबसे पहले नींद की क्वालिटी जांचने के लिए इस बात पर गौर करें कि आप रात को कितने घंटे सोए... और जितने घंटे आप सोए उनमें गहरी नींद थी भी या नहीं. क्योंकि अगर आप 7 घंटे से कम सोते हैं, तब भी ऑफिस में काम करते समय नींद आती है. और यदि आप सोए तो पूरे 7 घंटे लेकिन सपने देखते रहे, बीच-बीच में नींद टूटती रहे तब भी ऑफिस में नींद आती है.

ऑफिस में नींद आने से कैसे बचें?

  • यदि पूरे 7 घंटे सोने के बाद भी ऑफिस में नींद आ रही है तो आप दिन में एक्सर्साइज जरूर करें और कम से कम 1 घंटा नैचरल लाइट के बीच यानी सूरज की रोशनी में जरूर बिताएं. जरूरी नहीं कि आप धूप में ही बैठें लेकिन ऐसी जगह बैठकर काम करें या वॉक करें, जहां सूरज की रोशनी आ रही हो. ऐसा करने से बॉडी की बायॉलजिकल क्लॉक सही से काम करती है और आपको रात में गहरी नींद आती है.
  • यदि आपकी एक्सर्साइज और डे-लाइट में समय बिताना जैसा रुटीन सही है, रात को नींद अच्छी तरह आती है लेकिन फिर भी ऑफिस में नींद आती है तो इसका कारण है आपका पाचन तंत्र कमजोर होना. क्योंकि जिन लोगों का डायजेस्टिव सिस्टम वीक हो जाता है, उन्हें कुछ खाते ही नींद आने लगती है. यानी आप सुबह नाश्ता करके घर से निकलते हैं और ऑफिस पहुंचते-पहुंचते जब नाश्ता डायजेस्ट होने लगता है तो पाचन तंत्र पर प्रेशर आने की वजह से आपको नींद आने लगती है.

तुरंत आराम के लिए क्या करें?

कुछ खाते ही नींद आने से बचना है तो नाश्ता और खाना खाने के बाद ये चीजें खाएं...

  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 चुटकी काला नमक
  • इन चीजों को गर्म पानी के साथ खा लें. डायजेशन फास्ट होगा और ऑफिस में नींद का असर भी कम होगा. लेकिन यदि आपने दूध से बना कोई भी फूड खाया है तो इस नुस्खे को ना अपनाएं. पेट खराब हो सकता है.

फलियां और डेयरी प्रॉडक्ट ना लें

  • जब तक पाचन कमजोर है तब तक नाश्ते में हाई प्रोटीन रिच डायट और हरी फलियां जैसे, मटर, बीन्स, दालें, स्प्राउट्स इत्यादि खाने से बचें. इन चीजों के पाचन के दौरान आपको अधिक नींद का अहसास हो सकता है. इनकी जगह आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स, ब्लैक कॉफी, ब्लैक-टी, कुकीज, पत्तेदार सब्जियां डालकर तैयार किया गया नमकीन दलिया और पोहा इत्यादि खाएं. 
  • लेकिन जितनी भूख लगी हो, उससे थोड़ा कम खाएं. क्योंकि जब पाचन कमजोर होता है तब भूख लगने पर जैसे ही आप भरपेट भोजन या ओवर इटिंग करते हैं तो बॉडी को खाना डायजेस्ट करने के लिए अधिक मात्रा में एनर्जी चाहिए होती है और डायजेशन कमजोर होने के कारण पहले से ही बॉडी में एनर्जी की कमी होती है इसलिए ब्रेन नींद के सिग्नल देने लगता है ताकि बॉडी रेस्ट करे और एनर्जी को स्टोर करके भोजन के पाचन में यूज किया जा सके.
  • बाकी अपनी समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए यहां बताए गए उपाय अपनाने के साथ ही डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. क्योंकि लंबे समय तक ऐसा होते रहना किसी अन्य बीमारी या क्रॉनिक डाजेस्टिव इश्यूज के कारण भी हो सकता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हर समय कुछ ना कुछ खाते रहते हैं... कम उम्र में आपको अपना शिकार बना लेंगी ये 10 बीमारियां

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget